Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हाथरस में लघु उद्योगों की बेड़ियाँ तोड़ने की पहल, नीतियों में बदलाव की उठी मांग

Pragya News 24

Wed, Jul 9, 2025
Post views : 155
  • कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग संवाद कार्यक्रम में उठा स्टांप ड्यूटी, बिजली और शिकायत पोर्टल का मुद्दा

हाथरस। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग (राज्य मंत्री दर्जा) की अध्यक्षता में उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में शहर के प्रमुख व्यापारियों और उद्योगपतियों ने भाग लिया और उद्योगों से संबंधित नीतिगत, प्रशासनिक और तकनीकी समस्याओं पर गंभीर चर्चा की।

लघु उद्योग भारती, हाथरस के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने औद्योगिक निवेश नीति 2017 के अंतर्गत मिलने वाली 75 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी छूट का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि बैंक गारंटी के रूप में ली गई छूट वर्षों तक रिलीज नहीं होती, जिससे उद्योगपतियों को अनावश्यक वित्तीय बोझ उठाना पड़ता है। यूपीएसआईडीसी समयसीमा का पालन करवाता है, लेकिन विभाग खुद छूट जारी करने में देरी क्यों करता है? इसके अलावा आईजीआरएस पोर्टल पर बिना आधार के की जा रही शिकायतों पर चिंता जताई गई।

व्यापारियों ने कहा कि ये शिकायतें उत्पीड़न का माध्यम बन चुकी हैं और साक्ष्य के अभाव में इन्हें स्वतः निरस्त किया जाना चाहिए। हाथरस मर्चेंट चेंबर के प्रतिनिधि प्रदीप गोयल ने शहर में बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की और समाधान की मांग रखी।

राकेश गर्ग ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती सदैव उद्यमियों के साथ है और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है।

इससे पूर्व पुलिस लाइन परिसर में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें राकेश गर्ग के साथ जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक और लघु उद्योग भारती, हाथरस इकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन