Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव 2026 : डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Pragya News 24

Wed, Aug 5, 2026
Post views : 5

आगरा। जनकपुरी महोत्सव 2026 के अंतर्गत 6 अक्टूबर को भावना एस्टेट स्थित श्री भावनेश्वर नाथ मंदिर से माता सीता का भव्य डोला श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में निकाला जाएगा। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों को आयोजन से जोड़ने के साथ-साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

समिति अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि माता सीता का डोला श्री भावनेश्वर नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर भावना एस्टेट रोड, होली पब्लिक स्कूल रोड, गणपति आशियाना रोड, केके नगर, नीरव निकुंज रोड, शिवा कुंज एवं अमर विहार कॉलोनी सहित विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगा। मार्गभर श्रद्धालु पुष्पवर्षा, आरती एवं जयघोष के साथ माता सीता का स्वागत करेंगे। भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियां और भक्तिमय प्रस्तुतियां शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। उन्होंने बताया कि डोला मार्ग एवं मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी, भव्य स्वागत द्वारों और पुष्प सज्जा से सजाया जाएगा, जिससे संपूर्ण क्षेत्र धार्मिक एवं उत्सवमय वातावरण से सराबोर रहेगा।

महोत्सव के दूसरे दिन 7 अक्टूबर को श्री भावनेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शालिग्राम एवं माता तुलसी का दिव्य विवाह वैदिक परंपरा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। आचार्यों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी धार्मिक रस्में संपन्न होंगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

तैयारियों के क्रम में मंगलवार को आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डोला मार्ग का विस्तृत निरीक्षण कर क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क किया तथा उन्हें आयोजन में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान स्वागत द्वार, विद्युत सज्जा, पुष्पवर्षा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय नागरिकों के सुझाव भी लिए गए, ताकि आयोजन को अधिक सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाया जा सके।

समिति ने डोला मार्ग का सूक्ष्म सर्वेक्षण करते हुए सड़क व्यवस्था, यातायात संचालन, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी आकलन किया। आयोजन के दौरान किसी भी श्रद्धालु अथवा आमजन को असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक आधारभूत व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा इंतजामों को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जा रहा है।

निरीक्षण एवं जनसंपर्क अभियान में संजय गोयल, मनोज बंसल, मनोज जादौन, राणा सुशील सिंह, संतोष कटारा, अंकुश मित्तल, आकाश गोयल (ग्वाला), धर्मेश जैन, नरेंद्र सिंह सेंगर, निमित्त पोरवाल, कपिल पोरवाल, पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, एकता बंसल, शीतल अग्रवाल, आरती शर्मा, प्रभाकर शर्मा, दिलीप गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन