Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीजगन्नाथ रथयात्रा : भक्ति, संकीर्तन और उत्साह के संग निकला श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का निमंत्रण

Pragya News 24

Sat, Jul 11, 2026
Post views : 88

आगरा। भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के निमंत्रण स्वरूप इस्कॉन मंदिर द्वारा हरिनाम संकीर्तन के साथ आमंत्रण यात्रा निकाली गई। मृदंग, मंजीरों और ढोलक की मधुर धुनों पर "हरे राम, हरे कृष्ण" के संकीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं उल्लास के साथ नगरवासियों को 16 जुलाई को आयोजित होने वाली श्रीजगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

आमंत्रण यात्रा करकुंज चौराहे से प्रारंभ होकर कारगिल पेट्रोल पंप होते हुए पश्चिमपुरी चौराहे तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर भगवान श्रीजगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलराम के विग्रह स्वरूप को श्रद्धापूर्वक सिर पर विराजमान किए हुए चल रहे थे। भक्तों के हाथों में लहराते भगवा ध्वज और हरिनाम संकीर्तन से पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नृत्य करते रहे। "हरे राम, हरे कृष्ण" के जयघोष से वातावरण गूंज उठा और मार्ग में मौजूद लोगों ने भी भक्ति भाव से यात्रा का स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर हिमांशु गुप्ता, केएन सिंघल, शैलेन्द्र अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, विकास बंसल (लड्डू भाई) सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

11 जुलाई को पुराने शहर में निकलेगी आमंत्रण यात्रा
इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि 11 जुलाई को शाम 5 बजे पीपल वाले गेट से दूसरी आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सिंधी बाजार, रावतपाड़ा, दरेसी, मोतीगंज होते हुए बेलनगंज चौराहे तक पहुंचेगी। हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से पुराने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को 16 जुलाई को बल्केश्वर महादेव मंदिर से आयोजित होने वाली श्रीजगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया जाएगा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन