Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीजगन्नाथ रथयात्रा : भक्ति, संकीर्तन और उल्लास के साथ निकली श्रीजगन्नाथ रथयात्रा की आमंत्रण यात्रा

Pragya News 24

Sun, Jul 12, 2026
Post views : 86

आगरा। श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों के तहत रविवार को इस्कॉन आगरा की ओर से बल्केश्वर महादेव मंदिर से भव्य आमंत्रण यात्रा निकाली गई। हरिनाम संकीर्तन, मृदंग, मंजीरे और ढोलक की मधुर धुनों के बीच निकली इस यात्रा ने बल्केश्वर और कमला नगर क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और नृत्य करते हुए शहरवासियों को 16 जुलाई को आयोजित होने वाली श्रीजगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु के नेतृत्व में निकली यात्रा में श्रद्धालु "हरे कृष्ण, हरे कृष्ण... हरे राम, हरे राम..." के संकीर्तन के साथ उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते रहे। यात्रा का मार्ग सिटी मॉल, न्यू आदर्श नगर, पानी की टंकी, महाराजा अग्रसेन मार्ग, महाराजा अग्रसेन सेवा सदन होते हुए रश्मि नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर तक रहा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के जयघोष किए, जबकि विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और अपने घरों व प्रतिष्ठानों से भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

आमंत्रण यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को 14 जुलाई को आयोजित होने वाले नयन उत्सव तथा 16 जुलाई को होने वाली भव्य श्रीजगन्नाथ रथयात्रा में परिवार सहित शामिल होने का आग्रह किया गया। नयन उत्सव के अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा 14 दिनों के विश्राम के बाद भक्तों को पुनः दर्शन देंगे, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।

इसी क्रम में प्रातः 6 बजे जिफेन्स एस्टेट स्थित दुर्गा मंदिर से भी एक आमंत्रण यात्रा निकाली गई। यात्रा ने बिंदु कटरा क्षेत्र में हरिनाम संकीर्तन करते हुए भ्रमण किया और श्रद्धालुओं को रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। संकीर्तन की मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया।

इस्कॉन आगरा ने बताया कि श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के प्रचार-प्रसार का क्रम सोमवार, 13 जुलाई को भी जारी रहेगा। इस दिन सायंकाल संजय प्लेस स्थित आजाद पेट्रोल पंप से आमंत्रण यात्रा प्रारंभ होगी, जो कॉसमॉस मॉल होते हुए संजय प्लेस क्षेत्र में हरिनाम संकीर्तन के साथ भ्रमण करेगी। यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को 16 जुलाई की भव्य रथयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा।

इस अवसर पर विकास बंसल, नितेश अग्रवाल, संजय कुकरैजा, दीपक, प्रह्लाद अग्रवाल, विपिन रमेश यादव, हर्ष खटाना, ऋषभ, राजीव मल्होत्रा, सूरज, नवीन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन