Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

हरिनाम संकीर्तन से जागा नव वर्ष का आध्यात्मिक उजास : इस्कॉन व आगरा जैमिंग क्लब ने आयोजित किया भजन-कीर्तन जैमसैकड़ों भक्त हुए भाव-

आगरा। नव वर्ष के शुभ अवसर पर द आगरा जैमिंग क्लब एवं इस्कॉन आगरा के संयुक्त तत्वावधान में अमर विहार, दयालबाग स्थित मित्तल मेंशन में भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक उल्लास से परिपूर्ण भजन एवं कीर्तन जैम का भव्य आयोजन किया गया। इस भक्तिमय संध्या में सैकड़ों श्रीकृष्ण भक्तों की सहभागिता रही। जैसे ही ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे रामा हरे रामा, रामा रामा हरे हरे’ की मधुर धुन वातावरण में गूंजी, पूरा परिसर हरिनाम संकीर्तन में रम गया।

मृदंग, करताल, हारमोनियम और भक्ति-संगीत की सजीव संगत के साथ प्रारंभ हुए संकीर्तन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। राधा–कृष्ण की लीलाओं और नाम-स्मरण पर आधारित भजनों ने मन, बुद्धि और आत्मा को एकसूत्र में बांध दिया। युवा, महिलाएं, वरिष्ठजन—सभी ने एक स्वर में गान करते हुए नव वर्ष का स्वागत आध्यात्मिक आनंद के साथ किया।

आयोजक अशु मित्तल ने कहा कि नव वर्ष का सर्वोत्तम स्वागत भगवान श्रीकृष्ण के नाम-स्मरण और संकीर्तन से ही संभव है। संगीत जब भक्ति से जुड़ता है, तो वह केवल मनोरंजन नहीं रहता, बल्कि आत्मा को शुद्ध करने का माध्यम बन जाता है। हमारा उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं और समाज को सकारात्मक, आध्यात्मिक दिशा देना है।

इस्कॉन आगरा के अरविंद प्रभु जी ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन इस कलियुग का सबसे सरल और प्रभावी साधन है। श्रीकृष्ण का नाम लेने से मन में शांति, हृदय में प्रेम और जीवन में संतुलन आता है। नव वर्ष की शुरुआत यदि हरिनाम से हो, तो पूरा वर्ष प्रभु की कृपा और आनंद से परिपूर्ण रहता है। उन्होंने आगे कहा कि सामूहिक संकीर्तन से आपसी प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक एकता का भाव प्रबल होता है, जो आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम संयोजक आर्या गर्ग और रिया अग्रवाल थीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन