Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्वेतांबर सोशल ग्रुप आगरा ताज : सेवा और करुणा के पथ पर अग्रसर जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप आगरा ताज, गौशाला में हुआ अधिष्ठापन समारोह

Pragya News 24

Sun, Feb 8, 2026
Post views : 82

आगरा। अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप आगरा ताज की नवीन कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह शाहगंज रोड स्थित भारद्वाज गौशाला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा सदस्य विजय शिवहरे और जैन श्वेतांबर सोशल संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी ने दीप प्रज्वलन कर किया।

विधानसभा सदस्य विजय शिवहरे ने अपने संबोधन में कहा कि जैन समाज सदैव सेवा, करुणा और अहिंसा के मूल्यों पर चलता आया है। गौसेवा जैसे कार्य समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं और नई पीढ़ी को संस्कार प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष अमरलाल जैन ने संस्था के इतिहास और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप की स्थापना वर्ष 1995 में इंदौर में हुई थी। अपने 30 वर्षों के सेवा काल में संस्था की देशभर में 165 शाखाएं कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश में यह संस्था की प्रथम एवं एकमात्र शाखा है, जो आगरा में स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जनसेवा के साथ-साथ प्राणी सेवा भी है। इसी भावना के अंतर्गत संस्था द्वारा सेवा कार्यों की शुरुआत गौसेवा से की गई। इसके अंतर्गत भारद्वाज गौशाला में आश्रय ले रहे गोवंशों के लिए 10 कुंतल हरा चारा, एक कुंतल बाजरा, 50 किलो गुड़ एवं फल आदि की व्यवस्था की गई।

अमरलाल जैन ने आगामी सेवा योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि होली पर्व के अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष सेवा कार्य संस्था द्वारा किए जाएंगे, जिससे समाज के वंचित वर्ग को सहयोग मिल सके।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष निर्मल जैन, संरक्षक अजय लालवानी, सचिव अतिन छाजेड़, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जैन, पिंकी लालवानी, रुचिका जैन, विनीत जैन, नीरज जैन, प्रवीण जैन, कपिल, वंदना, राशि, सुमन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन