Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

महालक्ष्मी मंदिर : कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, स्वर्ण आभूषणों से हुआ अलौकिक श्रृंगार

Pragya News 24

Sat, Sep 19, 2026
Post views : 60

आगरा। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में मां महालक्ष्मी का विशेष कमल पुष्प श्रृंगार किया गया। गुलाबी अलंकरण के बीच मां को स्वर्ण आभूषण धारण कराए गए। सहस्र कमल पुष्पों से सजे भव्य दरबार में मां के मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

विधि-विधान से हुआ महाभिषेक, अर्पित किया छप्पन भोग
मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां महालक्ष्मी का महाभिषेक किया गया। इसके बाद छप्पन भोग अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

सहस्र कमल पुष्पों से हुआ विशेष श्रृंगार
मंदिर के पंडित रमाकांत पांडे ने बताया कि राधा अष्टमी के अवसर पर मां महालक्ष्मी का सहस्र कमल पुष्पों से विशेष श्रृंगार किया गया। गुलाबी अलंकरण और स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित मां का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई मां की आराधना से भक्तों को सुख-समृद्धि एवं आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है।

जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
शाम को श्री देवी जी ट्रस्ट की ओर से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें राम मोहन कपूर, सतीश गोपाल कपूर, अपिल कपूर और तुषार कपूर ने सहभागिता की। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर मां के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन