Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लघु उद्योग भारती ने गौ माता को छप्पन भोग लगाकर की गौ संवर्धन की कामना

Pragya News 24

Sun, Jan 14, 2024
Post views : 74
  • ड्राई फ्रूट्स के साथ हरी सब्जियां और फलों से बने दिव्य छप्पन भोग
  • लघु उद्योग भारती ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को समर्पित की अनूठी गौ सेवा
  • 22 जनवरी को भक्ति भाव के साथ राष्ट्र पर्व के रूप में मनायें उत्सव: राकेश गर्ग

आगरा। भगवान और माता के दरबार में छप्पन भोग लगाकर प्रसाद के रूप में स्वयं भक्त छप्पन भोग ग्रहण करते हैं लेकिन अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन पर्व पर लघु उद्योग भारती आगरा इकाई द्वारा अनूठी पहल करते हुए गौ माता को छप्पन भोग समर्पित किए गए। 

रविवार को लघु उद्योग भारती की आगरा इकाई की ओर से फाउंड्री नगर स्थित गौशाला में गौ सेवा करते हुए गौ माता को समर्पित छप्पन भोग प्रसादी का अनोखा दृश्य देखने को मिला। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को समर्पित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लघु उद्योग निगम लिमिटेड उप्र के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग (दर्जा राज्य मंत्री) और आर एस एस के विभाग प्रचारक आनंदजी ने सैकड़ों गौ सेवकों के साथ गौ माता को छप्पन भोग समर्पित कर गौ सेवा की। 

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ माता के चरण बंदन और तिलक पूजन से हुआ। गौशाला में रहने वाली सैकड़ों गायों को अंकुरित अनाज, ड्राई फ्रूट्स, जलेबी, पेठा, दलिया, नाना प्रकार की दाल, फल और हरी सब्जियों सहित खाद्य पदार्थ समर्पित किए गए।

फाउंड्री नगर स्थित गौशाला में गौ माता को आरती पूजन कर छप्पन भोग समर्पित करते लघु उद्योग भारती परिवार के पदाधिकारी

 राकेश गर्ग ने बताया कि गौ माता के शरीर में 33 कोटि देवी देवताओं का वास है। अक्सर हम लोग छप्पन भोग भगवान को लगाते हैं लेकिन फिर प्रसाद बांटकर स्वयं खा लेते हैं, लेकिन यह एक ऐसा अनोखा 56 भोग है जिसे साक्षात गौ माता ग्रहण करतीं हैं। इस मौके पर उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को आगरा में भव्य रूप से मनाने के लिए सभी भक्तों से अपील की। उन्होंने कहा हमारे पूर्वजों की पिछले 500 वर्षों की तपस्या और हम सब लोगों के असीम भाग्य से अयोध्या में प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं इस दिन लोग घर-घर दीपक जलाकर भगवान श्री राम का गुणगान करें।

लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि गौ माता को 56 प्रकार का भोग अर्पित किया गया है जिसमें 10 प्रकार के अनाज, 20 प्रकार की सब्जियां, आठ प्रकार के फल, कई दालें गुड़ ,चना और मिठाइयां सम्मिलित हैं। गौ पूजन के दौरान लघु उद्योग भारती परिवार के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने ‘गोविंद हरे गोपाल हरे’ जैसे भजनों से फाउंड्री नगर गौशाला को गूंजायमान  कर दिया। इस मौके पर सभी लोगों ने गौ सेवा के साथ गौ संवर्धन की शपथ ग्रहण की। गौ माता की जय जयकार के साथ कार्यक्रम के उपरांत सभी ने प्रसादी ग्रहण कर गौ संवर्धन की कामना की।

इनकी रही मौजूदगी
फाउंड्री नगर गौशाला में आयोजित दिव्या 56 भोग के दौरान लघु उद्योग भारती के राजीव बंसल महासचिव लघु उद्योग भारती, अरविंद शुक्ला कार्यक्रम संयोजक, संजीव जैन कोषाध्यक्ष, अंकुर अग्रवाल, नीरज अग्रवाल गोसेवक, दिनेश गुप्ता, प्रभात गुप्ता, सुमित शुक्ला, नितेश गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, समक्ष जैन, नीरज, प्रवीन, मनीष अग्रवाल, हरेंद्र, अंकित अग्रवाल, विकास मित्तल, शैलेश अग्रवाल, भुवेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन