Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री वरद वल्लभा : महागणपति का पीतांबर श्रृंगार बना आकर्षण, हवन में शामिल हुए नन्हे भक्त

Pragya News 24

Thu, Sep 17, 2026
Post views : 61

आगरा। छलेसर रोड स्थित श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर में चल रहे 12 दिवसीय पंचम गणेश महोत्सव के चतुर्थ दिवस गुरुवार को भगवान श्री वरद वल्लभा महागणपति का विशेष पीतांबर श्रृंगार किया गया। पीली धोती और पीला मुकुट धारण किए महागणपति स्वर्ण मुकुट, कुंडल एवं विभिन्न स्वर्णाभूषणों से सुसज्जित होकर भक्तों को दर्शन देते नजर आए। लाल गुलाब की माला और मस्तक पर वैष्णव तिलक ने भगवान के दिव्य स्वरूप की शोभा और बढ़ा दी।

फूल बंगले में विराजमान महागणपति के मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान से सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

नन्हे भक्तों ने श्रद्धाभाव से दी हवन में आहुति
महोत्सव के चतुर्थ दिवस दो नन्हे भक्तों मायरा और इवान ने श्री गणपति महाराज का हवन किया। उनके साथ रोहित रल्लन और सार्थक गुप्ता ने भी परिवार सहित हवन में आहुति अर्पित की।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हवन में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। नन्हे भक्तों की सहभागिता ने आयोजन में विशेष आध्यात्मिक एवं पारिवारिक उत्साह भर दिया।

प्रतिदिन हो रही अभिषेक, भोग और आरती की विशेष सेवाएं
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित लखन दीक्षित और प्रबंधक नितिन शर्मा ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे नित्य अभिषेक सेवा की जा रही है। इसके बाद भगवान का वस्त्र श्रृंगार एवं फल सेवा होती है। विभिन्न भोग सेवाओं के साथ भोग आरती, दोपहर भोग और सायं भोग भी अर्पित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः और सायंकाल महागणपति हवन आयोजित किया जा रहा है। सायं 6 बजे सहस्रनाम अर्चना, 7 बजे महाआरती और रात्रि 9 बजे शयन आरती होती है।

हर दिन अलग स्वरूप में हो रहा महागणपति का श्रृंगार
मंदिर के संस्थापक हरिमोहन गर्ग ने बताया कि गणेश महोत्सव के प्रत्येक दिवस भगवान श्री महागणपति का अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार कर भक्तों को दर्शन कराए जा रहे हैं। चतुर्थ दिवस पीतांबर में सजे महागणपति का स्वरूप विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में नन्हे भक्तों और परिवारों की हवन-पूजन में बढ़ती सहभागिता से आयोजन का आध्यात्मिक उत्साह और अधिक बढ़ रहा है।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन