Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट : लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट में मनीष अग्रवाल को दोहरी जिम्मेदारी, मुख्य सलाहकार और मीडिया चेयरपर्सन बने

आगरा। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी2 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम नारायण वर्मा ने प्रमुख उद्यमी, समाजसेवी एवं लायंस क्लब आगरा आकाश के संस्थापक सदस्य व पूर्व अध्यक्ष लायन मनीष अग्रवाल को डिस्ट्रिक्ट स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए अपना मुख्य सलाहकार (चीफ एडवाइजर) नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें मार्केटिंग एवं मीडिया चेयरपर्सन का दायित्व भी सौंपा गया है।

मनीष अग्रवाल लंबे समय से सामाजिक, व्यावसायिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे वर्ष 2013 एवं 2021 में व्यापार एवं उद्योग की अग्रणी संस्था नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2017 से लगातार श्री कृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे आगरा सीड एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन तथा आगरा होलसेलर्स एसोसिएशन के संरक्षक भी हैं।

उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज बंसल, मनोज कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, के.डी. गुप्ता, लायंस क्लब आगरा आकाश के अध्यक्ष मनोज गोयल, संजय अग्रवाल, अनिल वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, सुनील शर्मा, सुशील बंसल सहित अनेक पदाधिकारियों, उद्योगपतियों एवं समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन