Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मनोरम ग्रुप : स्वतंत्रता दिवस पर मनोरम ग्रुप ने चेतक ग्राहकों संग बांटी खुशियां

आगरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनोरम ग्रुप ने अपने बजाज चेतक ग्राहकों के साथ खुशियां साझा करते हुए विशेष फिल्म शो का आयोजन किया। संजय प्लेस स्थित कॉसमॉस मॉल के गोल्ड सिनेमा में आयोजित इस कार्यक्रम में बजाज चेतक के 100 चयनित ग्राहकों ने परिवार सहित हिंदी फिल्म ‘बटवारा’ का विशेष शो देखा। आयोजन का उद्देश्य ग्राहकों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा करने के साथ उनके प्रति सम्मान और आत्मीय जुड़ाव को मजबूत करना रहा।

मनोरम ग्रुप के अध्यक्ष राम मोहन कपूर ने बताया कि यह आयोजन ग्रुप के लॉयल्टी कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राहक किसी भी व्यवसाय की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और उनके साथ त्योहारों एवं विशेष अवसरों की खुशियां साझा करना ग्रुप की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी भावना के तहत बजाज चेतक के बोदला चौराहा स्थित शोरूम से जुड़े ग्राहकों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर विशेष फिल्म शो की व्यवस्था की गई।उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए ग्राहकों का आधार एवं केवाईसी सत्यापन कराया गया, जिसके बाद चयनित 100 ग्राहकों को परिवार सहित फिल्म देखने का अवसर मिला। सिनेमा हॉल पहुंचे ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने आयोजन के लिए मनोरम ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए इसे ग्राहक जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

मनोरम ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव कपूर ने कहा कि ग्रुप केवल उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों के साथ मजबूत और आत्मीय संबंध स्थापित करने के लिए भी निरंतर प्रयास करता है। लॉयल्टी कार्यक्रम के माध्यम से समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते हैं, जिनसे ग्राहकों को व्यावसायिक संबंधों से आगे बढ़कर परिवार जैसी आत्मीयता का अनुभव हो।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष फिल्म शो में मनोरम ग्रुप के ब्रांच हेड अनुराग जैन, मार्केटिंग डायरेक्टर कनिष्क श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शामिल ग्राहकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर परिवार के साथ फिल्म देखने का अनुभव उनके लिए यादगार रहा। उन्होंने कहा कि मनोरम ग्रुप की ओर से इस प्रकार के आयोजन ग्राहक और संस्थान के बीच विश्वास, आत्मीयता और जुड़ाव को और मजबूत करते हैं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन