Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रानी माधवी व महाराजा अग्रसेन के हाथों में रची मेहंदी

Pragya News 24

Fri, Oct 13, 2023
Post views : 172

आगरा। रानी माधवी (ऊषा अग्रवाल) व महाराजा अग्रसेन के स्वरूप सतीशचंद्र के हाथों में मेहंदी रचने के साथ ही महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। अग्र बंधु समन्वय समिति की सदस्याओं ने मंगल गीत गाए और उत्सवी गीतों पर नृत्य कर मेहंदी उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर व गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके उपरान्त सभी सदस्याओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई।

कार्यक्रम का आयोजन कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आज उत्साह और उमंग का माहौल था। सोलह श्रंगार कर महिलाएं मेहंदी उत्सव में भाग लेने पहुंची। महाराजा अग्रसेन व महारानी के परिवारीजनों में बहू नीतू, बेटे दीपक अग्रवाल, बेटी आरती व पूजा ने कहा कि परिवार का सौभाग्य है तो हमारे माता पिता को महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी बनने का मौका मिला। घर का हर सदस्य उत्साहित है और तैयारियों में जुटा है। गणेश स्तुति के बाद मंगल गीतों के साथ मेहंदी के गीतों पर नृत्य कर खूब झूमी महिलाएं।

प्रातः निकली आमंत्रण यात्रा

13 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे अग्रबंधु समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा बल्केश्वर महादेव मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। बल्केश्वर व कमला क्षेत्र में आमंत्रण यात्रा ने भ्रमण कर लोगों को महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के लिए आमंत्रित जाएगा।

महिला इकाई की संरक्षक मधुबाला अग्रवाल ने सभी सदस्याओं का स्वागत माथे पर चंदन लगाकर किया। संचालन राधिका व नूतन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला इकाई की अध्यक्ष रजनी अग्रवाल, महामंत्री आशा अग्रवाल, बेबी, शिखा, रश्मि, मीनू, सीमा, यशिका, अर्चना, काजल, अल्पना, राची, बॉबी, काजल, कंचन, पारुल, रिषा आदि उपस्तिथ रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन