Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस : योग से उत्तम स्वास्थ्य का संदेश, अमृतम् ने मनाया अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस

Pragya News 24

Sun, Jun 21, 2026
Post views : 147

आगरा। अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस की पूर्व बेला पर भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा द्वारा सेंट्रल पार्क, डिफेंस एस्टेट, में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय (जिला अध्यक्ष पतंजलि योग) और प्रमोद कुमार पचौरी (युवा जिला अध्यक्ष पतंजलि योग) के निर्देशन में प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न योगासनों के अभ्यास के साथ हुआ। शिविर में उपस्थित लोगों को योग के महत्व, नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभ तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ जीएस धर्मेश और श्री राम लीला कमेटी के उपाध्यक्ष भगवान दास बंसल ने योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

अमृतम के अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने बताया कि योग शिविर में"एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" विषय को केंद्र में रखते हुए योग के माध्यम से संपूर्ण स्वास्थ्य का संदेश दिया गया।

सचिव राजीव प्रीति गोयल और कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त एवं ऊर्जावान बना रहता है।

महिला सहभागिता उपाध्यक्ष रेखा राज अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग सबसे सरल एवं प्रभावी उपाय है। योग से व्यक्ति निरोगी रहकर जीवन का आनंद प्राप्त कर सकता है।

ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश बंसल, संस्थापक एवं संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल ने संस्था के इस कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम संयोजक राजेश एवं सपना बंसल, ब्रजेश एवं जूली बंसल, संदीप एवं अनुभा मित्तल तथा अंकित एवं मनीषा बंसल थे।

इस अवसर पर नीरज मित्तल, बृजमोहन रेपुरिया, संजीव गुप्ता, राकेश गोयन, रवि बंसल, अनुराग अग्रवाल, गौरव बिंदल, संचिता बिंदल, नीरज मित्तल, ज्योति मित्तल, मनोज जैन, अजय शिवहरे, संजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राजीव मंगल, अंकित अग्रवाल, राजीव गुप्ता, अभिषेक गोयल, सुनील बंसल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन