Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान : भ्रांतियां हुईं दूर...33 बच्चों को मिली पोलियो से सुरक्षा 22 दिसंबर को छूटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी

आगरा। सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर 0-5 साल के बच्चों को पोलियो की दवा पिला रही हैं। टीम गतिविधि के दौरान शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज फर्स्ट के कार्यक्षेत्र में आने वाली शंकर कॉलोनी की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 22 परिवारों ने भय और भ्रांतियां के कारण पोलियो की दवा पिलाने से इनकार किया था। इसी क्रम में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, रिवेन्यू इंस्पेक्टर, यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन के संयुक्त प्रयासों से छूटे परिवारों के 33 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अभियान में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है, पोलियो की दवा पिलाने से इंकार न करें, यह पूरी तरह सुरक्षित है। अपने 0-5 साल के बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं और उन्हें पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से बचाएं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 22 दिसंबर सोमवार को बी-टीम के द्वारा छूटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान में पिलाई जा रही पल्स पोलियो की दवा सुरक्षित और असरदार है । इसके प्रति मिथक और भ्रांतियों के कारण पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो का उन्मूलन नहीं हो सका, जबकि भारत में पोलियो उन्मूलन संभव हो गया। चूंकि पड़ोसी देशों में पोलियो के वायरस मौजूद हैं, इसलिए एहतियातन भारत के भी हर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो से पूर्ण प्रतिरक्षित किया जाना अनिवार्य है । इसलिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने पाल्यों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।

इस मौके पर परिवारों की भ्रांतियां दूर करने और पोलियो दवा के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कराने में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज फर्स्ट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सारस्वत, डॉ. मुनीश , यूनिसेफ के डीएमसी राहुल कुलश्रेष्ठ, यूनिसेफ से शायना परवीन, विश्व स्वास्थ्य संगठन से नरेश, रिवेन्यू इंस्पेक्टर लाखन सिंह के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

Health

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन