Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ताजमहल के पास निकाली गयी प्रभातफेरी

Pragya News 24

Sat, Nov 4, 2023
Post views : 79

Agra. महिला शसक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ताजमहल के पास प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति अभियान और ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट को संयुक्त रूप से साझा किया। आधी आबादी की सुरक्षा को लेकर सरकार और स्थानीय प्रशासन की कवायदों से सभी को रूबरू कराया। इस प्रभात फेरी का उद्देश्य ताजमहल पर आने वाली महिला पर्यटकों को सुरक्षित माहौल देना था।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत निकल गई प्रभात फेरी की शुरुआत आई लव आगरा पॉइंट से हुई जो शिल्पग्राम, ताजमहल होते हुए दशहरा घाट पर जाकर समाप्त हुई। इस प्रभात फेरी में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और समाजसेवी संस्थाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी लोगों ने आधी आबादी से वार्ता की और उन्हें उनके अधिकार के प्रति जागरूक बनाया साथ ही महिला पर्यटकों को पुलिस नंबर उपलब्ध कराए जिससें कोई समस्या होने पर सहायता ले सके।

एसीपी ताज सुरक्षा आरिब अहमद ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट को शामिल किया गया और प्रभात फेरी निकाली गई। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाया साथ ही महिला पर्यटकों को भी सुरक्षा का अनुभव कराया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन