Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: संक्रमण के मुहाने पर बैठा मोती कुंज, कीचड़ से बजबजा रही हैं नाले-नालियां

Pragya News 24

Wed, Apr 9, 2025
Post views : 105
  • सफाई के अभाव में लगे हैं कूडे के ढेर
  • सुपरवाइजर नहीं देता है सफाई पर घ्यान

आगरा। शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार लोहामंडी क्षेत्र की मोती कुंज कॉलोनी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। यहां जनसमस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। कॉलोनीवासी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। गर्मी के इस सीजन में महामारी फैलने की आशंका से लोग डरे-सहमे हुए हैं।

मोती कुंज कॉलोनी में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। नालियां कीचड से लबालब हैं। नियमित सफाई न होने से कॉलोनी के बाशिन्दे संक्रामक बीमारियों के ढेर पर बैठे हैं। अनेकों बार सफाई सुपरवाइजर से कहा गया, लेकिन वह कम स्टाफ का बहाना बनाकर टाल देता है। मोतीकुंज के अधिकांश नाले-नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई है। आलम यह है कि नालियां पन्नी-प्लास्टिक से चौक पडी हैं। गंदा पानी उफनकर सडकों पर बहता रहता है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि आसपास की बस्ती के लोग रात के अंधेरे में कचरा कॉलोनी में डाल देते हैं। इससे हालात और नारकीय हो गए हैं। ऐसे में क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन