Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीएस मोगो ने रखीं वित्त मंत्री के समक्ष मांगें, कहा समय से वापस हो सुरक्षा राशि

Pragya News 24

Mon, Mar 18, 2024
Post views : 58
  • दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से मिले एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएस मागो
  • वित्त मंत्री बोलीं, हर समस्या का होगा समाधान, मांगों का भी लिया जाएगा संज्ञान

आगरा। देश की सुरक्षा की प्रहरी सेना के लिए रनवे, बिल्डिंग आदि का निर्माण करने वाली संस्था मिल्ट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज बिल्डर्स एसोसिएशन की समस्याओं का समाधान करने और मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने।

सोमवार को दिल्ली में एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरचरण सिंह मागो ने अपने शिष्ट मंडल के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर रक्षा बिल्डरों और ठेकेदारों के मामलों के संबंध में बैठक की। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरचरण मागो ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को ज्ञापन दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन में कार्य अनुबंधों पर जीएसटी और कार्य पूरा होने पर समय से बिल्डर की सुरक्षा राशि को वापस दिए जाने से संबंधित समस्याएं थीं। सभी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया कि बिल्डर्स की सभी चिंताओं को उचित समय के भीतर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरचरण सिंह मागो आगरा निवासी हैं एवं पिछले कई वर्षों से एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया से जुड़े हुए हैं प् वित्त मंत्री से भेंट के दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमार अशोक एवं दिल्ली शाखा के चेयरमैन ललित गोयल भभ उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन