Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भारत विकास परिषद नवज्योति : रामभक्ति के रंग में रंगा नवज्योति, सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

Pragya News 24

Sat, Jun 13, 2026
Post views : 129

आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद नवज्योति द्वारा कमला नगर स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित भव्य श्री सुंदरकांड पाठ एवं प्रसादी समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन श्रीहनुमान जी के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्थापक प्रदीप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, गौरव बंसल, डॉ अमित सिंघल, संरक्षक अजय शिवहरे, अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल, सचिव नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, महिला सहभागिता प्रभारी मंजू गुप्ता ने दीप प्रज्वलन किया। सुंदरकांड के सामूहिक पाठ के दौरान संपूर्ण परिसर "जय श्रीराम" और "जय बजरंगबली" के उद्घोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड के प्रत्येक प्रसंग का भावपूर्ण श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। इसके उपरांत प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने कहा कि सुंदरकांड केवल एक धार्मिक ग्रंथ का पाठ नहीं, बल्कि जीवन में साहस, आत्मविश्वास, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाते हैं।

सचिव नितिन अग्रवाल ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में किए गए धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों का विशेष महत्व होता है। सुंदरकांड का पाठ व्यक्ति के मनोबल को बढ़ाता है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद नवज्योति समाज सेवा एवं सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता को बल मिलता है।

महिला सहभागिता प्रमुख मंजू रजनीश गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का सशक्त माध्यम हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं श्रीहनुमान जी से समाज, राष्ट्र एवं विश्व के कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, अनुराग भटनागर, नीरज जैन, मोहित अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, नीता अग्रवाल, शशि अग्रवाल, डॉ जूही सिंघल, निधि अग्रवाल डॉ कल्पना अग्रवाल, रौनक गुप्ता, शिल्पी अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, सुनील अग्रवाल, मयंक जैन, अतुल मंगल, रिंकू वर्मा, संजय गोयल, जितेंद्र जैन, गौतम जैन, कल्पना अग्रवाल, नितांशी जैन, सोनल गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन