Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नॉर्थ जोन आईएमएसकॉन 2023 का आगाज, शिल्पग्राम से सेल्फी पॉइंट तक निकाली स्त्री रोग विशेषज्ञों ने रैली

Pragya News 24

Fri, Oct 27, 2023
Post views : 98

आगरा। चलो मिलाएं चाल से चाल, मीनोपॉज से करें कदमताल…, मीनोपॉज से कैसा घबराना, उचित आहार, नियमित व्यायाम दोस्तों के साथ खुलकर मुस्कुराना…, जैसे स्लोगन लिखी हाथाें में तख्तियां थामें दुनिया को प्रेम का संदेश देने वाले ताजमहल के साये तले स्त्री रोग विशेषज्ञों ने जागरुकता रैली निकाली।

शुक्रवार को भाेर की पहली किरण के साथ ताजमहल के पार्श्व में स्थित शिल्पग्राम से नॉर्थ जोन इंडियन मीनाेपॉज सोसायटी के तत्वावधान में जागरुकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 200 महिला चिकित्सक पीली साड़ी में मीनोपॉज के प्रति जागरुकता का संदेश देते हुए निकली।

सोसायटी की चैयरपर्सन डॉ आरती मनोज और सचिव डॉ रत्ना शर्मा ने बताया कि रैली का समापन चौपाटी, फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट पर हुआ। यहां मीनोपॉज के तनाव से मुक्ति का संदेश देते हुए गुब्बारे छोड़े गए। समापन “मीनाेपॉज का सफर, दो कदम अपने लिये” थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक से हुआ। डॉ सीमा सिंह, डॉ संगीता चतुर्वेदी, डॉ अर्चना सिंघल, डॉ अनीता भारद्वाज, डॉ संगीता मल्होत्रा आदि ने भाव पूर्ण अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर सहचेयरपर्सन डॉ रिचा सिंह, सांइटिफिक चैयरपर्सन डॉ सविता त्यागी, डॉ शिखा सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ संगीता चतुर्वेदी, कार्यक्रम सहसंयोजक डॉ सुभाषिनी गुप्ता, डॉ प्रतिभा दीक्षित, डॉ सीमा सिंह, डॉ नीलम रावत, डॉ निधि बंसल, डॉ अमन प्रिया, डॉ भारती बंसल, डॉ केया पारशर जैन, डॉ प्रिया सरीन, डॉ नमिता शिरोमणी, डॉ अंजली वोहरा, डॉ मोनिका कोहली, डॉ कामिनी खुराना, डॉ रेनू महेंद्र, डॉ निधि अग्रवाल, डॉ अर्चना सिंघल, डॉ सुधा बंसल, डॉ रुचिका गर्ग, माथुर वैश्य केंद्रीय महिला मंडल की अध्यक्ष दीपिका डॉ प्रवीन गुप्ता, रूपम गुप्ता, शाेभिनी गुप्ता, आकांक्षा शर्मा, पूनम जौहर, प्रीति गुप्ता, नीरू आहुजा, कल्पना श्रीवास्वत आदि उपस्थित रहीं।

दो दिवसीय नॉर्थ जोन आईएमएस कॉन होटल क्लार्क शिराज में 28 और 29 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ के अतिरिक्त हड्डी रोग, न्यूरो फीजिशियन और यूरो सर्जन, यूरो फिजिशियन और सर्जन, दंत रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, मनोचिकित्सक आदि भी अपना मार्गदर्शन देंगे। कॉन्फ्रेंस में उप्र के अलावा गुजरात, चैन्नई, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उड़िसा, जम्मू आदि प्रदेशाें से करीब 300 डॉक्टर्स मौजूद रहेंगे। कॉन्फ्रेंस तीन सत्र और पांच पैनल में होगी। जिसमें मीनोपॉजल हार्मोन थैरेपी, स्क्रीनिंग आदि होंगे।

विभिन्न प्रदेशाें के 30 से ज्यादा पीजी छात्र शाेध पत्र प्रस्तुत करेंगे। सत्रों के मध्य प्रश्नोत्तरी होगी, जिसमें 25 रेजिडेंस और सीनियर डॉक्टर्स भाग लेंगे। प्रतिदिन पांच पैनल होंगे जिसमें सिम्पोजियम, समय से पूर्व मीनोपॉज, प्लेनरी एवं कीनोट एड्रेस होंगे। आगरा समेत अन्य प्रदेश से आए विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। 28 अक्टूबर की सायं 6:30 बजे विधिवत उद्घाटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 29 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 4 बजे तक विभिन्न सत्र होंगे और 4 बजे से पब्लिक फोरम के अन्तर्गत डॉ पुष्पा सेठी, डॉ जयदीप मल्होत्रा, डॉ नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ सरोज सिंह, डॉ आरती गुप्ता, डॉ रेनू अग्रवाल, डॉ विशाल सिन्हा, डॉ रश्मि चाहर खंडेलवाल विभिन्न विषयों पर जागरूक करेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन