Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

बिल्वकेश्वर नाथ महादेव मंदिर : महाशिवरात्रि पर बिल्वकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिव बरात में शामिल हुए हजारों बराती

Pragya News 24

Sun, Feb 15, 2026
Post views : 61

आगराः आगरा के प्राचीनतम शिवालय बाबा बिल्वकेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर प्रातःकाल से ही भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों के हाथों में पूजा की थाली थी, जिसमें बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल-फूल, प्रसाद आदि थे। सभी के मन में श्रद्धा के अटूट भाव थे। बम-बम भोले, बाबा बिल्वकेश्वर नाथ की जय, नमम पार्वतीपते हर-हर महादेव जैसे जयघोषों से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा। यहां पूजन मंदिर के महंत सुनीलकांत नागर जी व महंत अर्पित पंड्या जी द्वारा कराया गया।

अय अवसर पर शिव बरात सायंकाल में लोकप्रिया क्लॉथ स्टोर, शिवम् पार्क, कमला नगर से विधिविधान से पूजा अर्चना कर निकाली गयी, जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री राकेश गर्ग, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं भाजपा शहर अध्य्क्ष राजकुमार गुप्ता ने किया। प्रदीप अग्रवाल, अरविन्द गुप्ता, अमित ग्वाला, पंकज अग्रवाल, चतुर्भुज तिवारी आदि साथ रहे। बारात ढ़ोल नागाड़ो बैंड बाजों के साथ बारात निकाली गई। मार्ग में जगह जगह पर फूलों की वर्षा लगातार भक्तो पर हो रही थी।

भक्तो द्वारा बाबा बिल्वकेश्वर नाथ की झांकी की जगह-जगह पर आरती उतारी गई। विभिन्न मार्गों से होती हुई बरात बिल्वकेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर पहुंची, जहां बरात का स्वागत किया गया।

महाशिवरात्रि के चारो पहर में भगवान बिल्वकेश्वर नाथ महादेव का मनमोहक श्रंगार किया, फूल बंगला सजाया गया, 56 भोग भी लगाए गए। रात्रि में चार महाआरती शिवविवाह के स्वरूप में की गईं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन