Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

राधाष्टमी उत्सव : अधिकमास मनोरथ उत्सव के 23वें दिन श्री प्रेमनिधि जी मंदिर में हुआ स्वामिनी जी का विशेष श्रृंगार

Pragya News 24

Tue, Jun 9, 2026
Post views : 151

आगरा। नाई की मंडी स्थित श्री प्रेमनिधि जी मंदिर में चल रहे श्री पुरुषोत्तम (अधिकमास) मनोरथ उत्सव के अंतर्गत 23वें दिन राधाष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी महाराज एवं स्वामिनी श्री राधारानी जी का विशेष श्रृंगार कर मनोहारी दर्शन कराए गए। मंदिर परिसर बधाई पदों, कीर्तन और जयघोषों से गुंजायमान रहा।

पुष्टिमार्गीय परंपरा में राधाष्टमी का अत्यंत विशिष्ट महत्व है। इस संप्रदाय में श्री राधा जी को केवल गोपी नहीं, बल्कि श्रीकृष्ण की आनंद शक्ति एवं स्वामिनी स्वरूप माना जाता है। वल्लभाचार्य परंपरा के अनुसार श्री राधा और श्रीकृष्ण एक ही दिव्य तत्व के दो स्वरूप हैं, जिनका प्रेम और माधुर्य भक्तों को प्रभु की कृपा से जोड़ता है।

राधाष्टमी के अवसर पर ठाकुर जी एवं स्वामिनी जी का विशेष श्रृंगार किया गया। स्वामिनी जी को नूपुर, चूड़ी, नथ एवं अन्य अलंकार अर्पित किए गए। आकर्षक पुष्प सज्जा और मनोरम सेवा के मध्य श्रद्धालुओं ने दिव्य दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

मुख्य सेवाधारी हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि पुष्टिमार्ग में राधाष्टमी स्वामिनी भाव का महोत्सव है। राधा जी वह दिव्य शक्ति हैं जो भक्त को श्रीकृष्ण के प्रेम और कृपा तक पहुंचाती हैं। राधाष्टमी का उत्सव भक्तों को निष्काम प्रेम और पूर्ण समर्पण का संदेश देता है।

सेवा अधिकारी सुनीत गोस्वामी ने बताया कि उत्सव के दौरान बधाई पदों और कीर्तनों का विशेष आयोजन किया गया। वैष्णवों ने राधारानी के प्राकट्य उत्सव पर हर्षोल्लास के साथ बधाइयां गाईं तथा स्वामिनी जी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

मंदिर में राधाष्टमी के अवसर पर अष्टसखी प्राकट्य भाव का भी स्मरण किया गया। भक्ति और माधुर्य से ओत-प्रोत वातावरण में श्रद्धालु देर तक कीर्तन एवं दर्शन का आनंद लेते रहे। महाआरती के पश्चात भक्तों को प्रसादी वितरित की गई।

इस अवसर पर रीतू गोयल, आनंद कुमार गोयल, अजय गोयल, पुनीत गोयल, भक्ति गोस्वामी, वंशिका गोस्वामी, आशीष वल्लभ पचौरी, दीपक सैनी, लक्ष्य तलवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन