Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: महिलाओं को सशक्त-जागरूक बनाने को 26 अक्टूबर को लॉन्च होगा ऑपरेशन 'जागृति'

Pragya News 24

Sun, Oct 22, 2023
Post views : 120

Agra. आधी आबादी के प्रति बढ़ रहे अपराधों को लेकर अब आगरा जोन में ऑपरेशन 'जागृति' की शुरुआत होने जा रही है। इस ऑपरेशन को 26 अक्टूबर को लांच किया जाएगा। इस ऑपरेशन की जानकारी देने और इसे सही से लागू करने के उद्देश्य को लेकर एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जूम एप के माध्यम से अधीनस्थ अधिकारियों के साथ वेबीनार किया। इस ऑपरेशन की इस समय कितनी जरूरत है और इसका क्या उद्देश्य है इससे सभी को अवगत कराया।

क्या है ऑपरेशन जागृति

एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि ऑपरेशन जागृति काउंसलिंग बेस्ड प्रोग्राम है जिसके माध्यम से महिलाओं बालिकाओं और युवतियों की काउंसलिंग कर उन्हें महिला अपराध से जागरूक बनाना है। वह अपने आप को कैसे सुरक्षित बना सकती है इसकी जानकारी देनी है। उन्होंने बताया कि रेप और शीलभंग जैसी घटनाओं में पीड़ित की मनोदशा बिगड़ जाती है। नाबालिग होने पर भी लिव इन रिलेशन शिप में फंस जाती है फिर उन्हें समझौता करना पड़ता है। ऐसी समस्याओं से निकालने के लिए इस ऑपरेशन जागृति की शुरुआत की जा रही है जो पीड़िताओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा और आधी आबादी महिला अपराधों के प्रति जागरूक भी होगी।

यूनिसेफ की टीम चलाएगी अभियान

इस अभियान से यूनिसेफ की टीम भी जुड़ रही है जो ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को जागरूक करेंगी। अशिक्षा के अभाव में उनके साथ अपराध हो जाता है और उन्हें पता तक भी नहीं लगता है। जब पता चलता है तो काफी देर हो चुकी होती है। शिक्षा और जागरूकता के अभाव में महिलाएं साइबर अपराध का भी शिकार हो जाती हैं। इसीलिए ऑपरेशन जागृति इन महिलाओं को जागरूक करेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन