Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

पारस पर्ल अपार्टमेंट : देशभक्ति के रंग में रंगा पारस पर्ल अपार्टमेंट, उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Pragya News 24

Sat, Aug 15, 2026
Post views : 122

आगरा। पारस पर्ल अपार्टमेंट परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में अपार्टमेंट परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही पूरे परिसर में राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।

समारोह में डॉ. बसंत अग्रवाल, मोहनलाल जैन, ऋषभ जैन एवं सुशील सचदेवा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का पर्व है। उन्होंने कहा कि जब समाज के लोग एकजुट होकर राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं, तो आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता और मजबूत होती है।

कार्यक्रम के संयोजक रवि गिडवानी, अंकुर जैन एवं रोहित लूथरा रहे। उनके निर्देशन में समारोह की व्यवस्थाएं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुईं। इस दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ‘मां तुझे सलाम’, ‘जय हिंद’ और ‘जय भारत’ के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक सहभागिता के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को यादगार बनाया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन