Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दवा व ब्लड सैंपल देने के लिए मरीजों को नहीं खाने पड़ेंगे धक्के, हर फ्लोर पर खोले गए काउंटर

Pragya News 24

Wed, Nov 29, 2023
Post views : 123

Agra. मरीजों को जिला अस्पताल की प्रत्येक मंजिल पर दवा मिल सके और उनकी सभी जांचे भी हो सके, इसके लिए आगरा जिला अस्पताल प्रशासन प्रयासरत है। पहले तल पर दवा काउंटर खुल जाने के बाद द्वितीय तल पर भी दवा काउंटर खोल दिया गया है। जिसका शुभारंभ सीएमएस अनीता शर्मा और डिप्टी सीएमएस सीपी वर्मा ने फीता काटकर किया।

सीएमएस अनीता शर्मा का कहना है कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जिला अस्पताल में प्रथम और द्वितीय तल पर चिकित्सकों की ओपीडी चलती है। ऐसे में चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद मरीज ग्राउंड फ्लोर पर बने दवा काउंटर से दवा लेने के लिए दौड़ लगाता है जिससे दवा काउंटर पर अत्यधिक भीड़ हो जाती है और मरीजों को परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के समाधान हेतु हर तल पर दवा व ब्लड सेम्पल लेने के काउंटर खोले जा रहे है।

पहले तल पर सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के साथ दवा काउंटर खोले जाने के बाद द्वितीय तल पर दवा काउंटर खोले गए है। अब द्वितीय तल पर चिकित्सकों से परामर्श लेने के बाद दवा भी वहीं से ले सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन