Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अशोक ऑटो सेल्स : तिरंगा उत्सव में गूंजे देशभक्ति के गीत, दिव्यांगजनों की सहभागिता ने बढ़ाया राष्ट्रप्रेम का उत्साह

आगरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अशोक ऑटो सेल्स की ओर से संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल में ‘तिरंगा उत्सव-2026’ का आयोजन देशभक्ति और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्र राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं अशोक ग्रुप की एमडी डॉ. रंजना बंसल ने ध्वजारोहण कर किया।

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना का संचार किया। गंधर्व बैंड के माधव शर्मा एवं गति सिंह की प्रस्तुति भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।

समारोह में आगरा डेफ इनेबल समिति के सदस्य विशेष रूप से शामिल हुए। सांकेतिक भाषा के माध्यम से कार्यक्रम को दिव्यांगजनों के लिए सहज एवं समावेशी बनाने में अनुवादक ललिता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति की अध्यक्ष रश्मि, सचिव अंशु गुप्ता, भारती, साक्षी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अशोक ग्रुप की एमडी डॉ. रंजना बंसल ने अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को याद करने और नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और संकल्प का पर्व है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रुति सिन्हा ने किया, जबकि आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी आयुषी चौबे ने संभाली। इस अवसर पर ‘आई सर्व खुशियों के पल’ के सदस्य एवं संयोजक अनुराग जैन, सुनील विकल, अशोक चौबे, राम मोहन कपूर, रेणुका डंग, लवली कथूरिया, वत्सला प्रभाकर, पूजा बंसल, रेनू भगत, राजेश गोयल, शीला बहल, डॉ. डीवी शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन