Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

क्षत्रिय सभा राजपुर चुंगी : क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Pragya News 24

Mon, Jun 22, 2026
Post views : 160

आगरा। क्षत्रिय सभा की राजपुर चुंगी शाखा का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को विजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, डॉ. राजेन्द्र सिंह, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, राम प्रताप सिंह, कॉरपोरेशन बैंक के चेयरमैन प्रदीप भाटी तथा एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गजेन्द्र सिंह परमार ने किया। इस अवसर पर क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में शाखा अध्यक्ष बृजमोहन सिंह तोमर, महामंत्री विवेक भाटी, कार्यकारी अध्यक्ष कैप्टन अशोक जादौन, कोषाध्यक्ष योगेश रघुवंशी, मीडिया प्रभारी मनोज भाटी, राघवेन्द्र जादौन, रवि चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने दायित्व ग्रहण किए।

समारोह का आयोजन संरक्षक मंडल के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन की सफलता में राजवीर सिंह, चन्द्रभान सिंह तोमर, राजवीर सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह धाकरे, प्रदीप सिकरवार, चौब सिंह जादौन, पुरुषोत्तम गांधी, विक्रम सिंह जादौन, माताप्रसाद जादौन, रन सिंह सिकरवार तथा अशोक भदौरिया की विशेष भूमिका रही।

कार्यक्रम में डॉ. वीरेन्द्र सिंह चौहान, दिनेश प्रताप सिंही, गौरी शंकर सिंह सिकरवार, राकेश सिंह चौहान, राजीव चौहान, शैलू जादौन, गौरव राजावत, एडवोकेट दिनेश सिंह सिकरवार, विजयपाल सिंह चौहान, आर.पी. सिंह जादौन, डॉ. हरेन्द्र सिंह, युवराज सिंह परिहार, महेन्द्र सिंह रघुवंशी, मनोज सिरकवार, धर्मेन्द्र सिंह, नीरू प्रधान, शिशुपाल सिंह धाकरे, मनोज चौहान, लाल सिंह धाकरे, रामनरेश धाकरे, केपी सिंह रघुवंशी, राघव जसावत, मुकेश तोमर, नितिन धाकरे, राजा जसावत एवं राजा भैया करौंधना सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

शाखा अध्यक्ष बृजमोहन सिंह तोमर एवं महामंत्री विवेक भाटी ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा युवा पीढ़ी को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन