Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: युवा शक्ति का संकल्प, श्री खाटू श्याम जी ग्लोबल सोसाइटी ने 100 पौधे रोपे

Pragya News 24

Mon, Jul 28, 2025
Post views : 44

आगरा। समाजसेवा और धर्म के समर्पण भाव से प्रेरित श्रीखाटू श्याम जी ग्लोबल सोसाइटी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सेक्टर 9, आवास विकास कॉलोनी में 100 पौधे रोपित किए। इस वृक्षारोपण अभियान में संस्था के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधों की देखरेख का संकल्प लिया। वर्ष 2022 में स्थापित इस संस्था की शुरुआत मात्र 12 युवाओं के साथ हुई थी, जो अब बढ़कर 40 समर्पित सदस्यों का परिवार बन चुकी है। संस्था प्रतिमाह विभिन्न सामाजिक और धार्मिक सेवा गतिविधियाँ जैसे गौ सेवा, भंडारा वितरण, वृद्धाश्रम सेवा, वृक्षारोपण अभियान, धार्मिक आयोजनों में सेवा आदि करती है।

अध्यक्ष कार्तिक अग्रवाल ने बताया कि खाटू श्याम जी ग्लोबल सोसाइटी का मूल उद्देश्य युवाओं को धर्म, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। हम चाहते हैं कि युवा केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए भी सोचें और कार्य करें। इस संगठन के माध्यम से हम हर महीने एक ऐसा कार्य करना चाहते हैं, जो किसी न किसी रूप में समाज और मानवता के लिए उपयोगी हो। उन्होंने आगे कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। हम गौसेवा से लेकर वृक्षारोपण और वृद्धजनों की सेवा तक, हर कार्य में श्रद्धा और संवेदना से जुड़े हैं। पौधारोपण कार्यक्रम में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर अभिषेक गर्ग, अनिरुद्ध अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, अर्जुन गोयल, दिव्यांशु गोयल, हार्दिक अग्रवाल, हर्ष मित्तल, ऋतिक बंसल, कनिष्क मित्तल, कार्तिक अग्रवाल, माधव मित्तल, मोहक अग्रवाल, मोहन दर्यानी, ओम गुप्ता, प्रद्युम्न गर्ग, प्रांजल मित्तल, प्रतीक मित्तल, प्रियांशु मित्तल, रचित अग्रवाल, ऋतिक गोयल, ऋषभ बंसल, रोहित अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, शानू तिवारी, श्रेयांश बंसल, सिद्धांत जाड़िया, सनी सिंघल, उमंग अग्रवाल, विनि मित्तल, यश अग्रवाल, यश एच. अग्रवाल, यश नवीन, यश सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन