Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: Pre Taj Mahotsav 2023 : शिल्पग्राम में 17 अक्टूबर से कला, शिल्प और व्यंजन का दिखेगा संगम

Pragya News 24

Fri, Oct 13, 2023
Post views : 68

Agra. आगरा शहर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगरा प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ताज महोत्सव समिति के माध्यम से ताज कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्निवाल भारतीय कला, शिल्प व व्यंजन पर आधारितहोगा। यह कार्निवाल प्री ताज महोत्सव का स्वरूप है। ताज कार्निवाल का आयोजन 17 अक्टूबर से शुरू होगा जो 10 नवंबर तक चलेगा। इस ताज कार्निवाल को एडीए होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ताज महोत्सव समिति और जिला प्रशासन के सहयोग से सम्पन्न कराया जा रहा है। इसकी जानकारी आगरा मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

कला, संस्कृति और व्यंजन का संगम

ताज कार्निवल फेस्टिवल में लगभग 60 शिल्पी अपने उत्पादों की स्टॉल लगाएंगे तो वहीँ फूड की 15 स्टॉल यहां पर होगी। शिल्पी की स्टालों में खुर्जा की क्रोकरी, आसाम का केन बम्बू फर्नीचर, कश्मीर का शॉल एवं सूट, पंजाबी की फुलकारी, हाथरस की ग्लास बिड ज्वेलरी, अलीगढ़ का मेडल क्राफ्ट, पीतल नगरी मुरादाबाद का ब्रास मेटल क्राफ्ट, भदोही का कारपेट, सहारनपुर का वुड कार्विंग फर्नीचर, फिरोजाबाद का कांच प्रोडक्ट लेकर शिल्पी अपने-अपने यहां पर स्टाल लगाएंगे।

मंडलायुक्त आगरा रितु माहेश्वरी ने बताया कि आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय संस्कृति कला और व्यंजन से जुड़ा हुआ यह महोत्सव होगा। इस महोत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के खान-पांच से पर्यटकों को रूबरू कराना है। साथ ही मोटे अनाज के खान-पान को बढ़ावा देना है। इतना ही नहीं पर्यटक यहां पूरी तरह से एंटरटेनमेंट करें इसके लिए यहां हॉट बैलून की व्यवस्था की जाएगी जिसका लुफ्त आगरा आने वाले पर्यटक उठा सकेंगे।

यह आयोजन भी होंगे

आगरा मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि ताज कार्निवल में आने वाले पर्यटकों के आकर्षण के लिए प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। एडीए द्वारा डांडिया और लोक एवं संगम संगीत के साथ कुकिंग प्रतियोगिताएं कराई जाएगी जिससे पर्यटक उसका आनंद उठा सके। कृषि विभाग की ओर से मिलेट शो भी आयोजित होगा जिससे मोटे खान-पान को बढ़ावा दिया जा सके। शहर के प्रमुख होटलों के शेफ को आमंत्रित कर मिलेट शो में प्रतिभा कराया जाएगा।

लगातार ऐसे कार्यक्रम होंगे प्रचलित

आगरा मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि आगरा शहर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे साल भर आगरा शहर में कुछ ना कुछ कार्यक्रम होते रहे। इन आयोजनों से पर्यटक भारतीय संस्कृति कला शिल्प कला और व्यंजनों से रूबरू हो सकेंगे और आगरा का पर्यटन बढ़ेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन