Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

केमिस्ट एसो. का ‘’डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम को हरसंभव मदद का भरोसा : पीएसआई इंडिया व केनव्यू ने आयोजित की केमिस्ट एसो. की अभिमुखीकरण कार्यशाला

Pragya News 24

Sat, Dec 27, 2025
Post views : 174

आगरा। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में दवा व्यापारियों और केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों की अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में पीएसआई इंडिया और केनव्यू के सहयोग से जनपद में चलाये जा रहे ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम को सफल बनाने में केमिस्ट एसोसिएशन के योगदान पर चर्चा हुई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मेडिकल स्टोर पर आने वालों को डायरिया के बारे में जानकारी देना, उससे बचाव व रोकथाम के उपायों की जानकारी देना और चिकित्सक के पास जाने की सलाह देना था।

कार्यशाला में पीएसआई इंडिया की कोमल घई ने बताया कि ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के 13 और बिहार के तीन जनपदों में चलाया जा रहा है, जिसमें शून्य से पांच साल तक के बच्चों की डायरिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य करना और दस्त प्रबंधन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि डायरिया से किसी भी बच्चे की मौत न होने पाए, इसमें केमिस्ट बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यशाला की अध्यक्षता केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री राजीव ने की। उन्होंने डायरिया के बारे में केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों का अभिमुखीकरण करते हुए कहा कि डायरिया से बचाव के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। इसलिए अपने घर और आस-पास साफ़-सफाई का पूरा ख्याल रखें । बच्चों को कुछ भी खिलाने-पिलाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन-पानी से अवश्य धुल लें। उन्होंने ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम को सफल बनाने में हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।

केमिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीर बहादुर ने डायरिया पर पीएसआई इंडिया द्वारा कराई जा रही कार्यशाला की सराहना की एवं आश्वासन दिया कि वह आगे भी इस तरह के आयोजन में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही यह भी कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों में ओआरएस एवं ज़िंक जरूर रखें I कार्यशाला में केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सतीश चन्द पाठक, महामंत्री राजीव शर्मा, राधे राधे फार्मा सहित, सतीश पटेल क्षेत्रीय मंत्री, रवि बंसल-संगठन मंत्री व केमिस्ट एसोसिएशन के कई सदस्य, पीएसआईं इंडिया से पंकज और आरती आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

Health

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन