Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रोटरी क्लब नियो ने किया नेशन बिल्डर अवार्ड सेे शिक्षकों को सम्मानित

Pragya News 24

Sun, Sep 8, 2024
Post views : 139

आगरा। शिक्षक न कभी कमजोर हो सकता है और न ही गरीब। शिक्षक के अन्दर प्रलय और निर्माण दोनों की क्षमता होती है। मुख्यवक्ता डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने पाटलीपुत्र के शासक धनानंद व चाणक्य के मध्य वार्ता का उदाहरण देते हुए यह बात होटल एसआर पैलेस में रोटरी क्लब ऑफ आगरा नीओ द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नेशन बिल्डर अवार्ड में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही। इस अवसर पर विभिन्न विषयों के 25 शिक्षकों को स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण एवम शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ आईएमए अध्यक्ष डा मुकेश गोयल, डॉ. मुनीश्वर, डॉ. अशोक दौनेरिया, यतेश सिंह, एसके सिंह, अरुण सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पंकज नगायच, मनोज बजाज ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य वक्ता डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद ऐसी क्या बाद हुई की शिक्षा में गिरावट आ गई। शिक्षा में व्यवसायिकरण बढ़ गया। कोई सरकारी नौकरी का व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता सिवाय शिक्षक के। इसका परिणाम शायद यह हुआ कि स्कूलों में राजनीतिक वातावरण के कारण शायद चीजें गड़बड़ा गईं। हमें यह मंथन करते रहना चाहे चीजें और कैसे बेहतर हों।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने कहा कि देश की जड़ एक शिक्षक होता है, जिनका सम्मान करना शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जरूरी है।
डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि गुरु शिष्य परम्परा आदि अनादि काल से भारतीय समाज की नींव रही है। गुरु सिखाते गए, शिष्य सीखते गए और निर्माण होता गया। कहा गांडीव हर योद्धा के हाथ में होता है, परन्तु प्रत्यंचा चढ़ाना सिखाकर उसे अर्जुन एक गुरु ही बनाता है। वीर चंद्रगुप्त भी रिपुदमन तब हुए जब आचार्य चाणाक्य की नीति उनकी भुजाओं में शक्ति बन भड़कने लगी

संचालन डॉ. पूजा नगायच, गरिमा सिंह, डॉ. संजना अरोरा, नेहा, अनुपमा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. संजना अरोरा, अनिल, डॉ.प्रीति पाठक, डॉ.अजय अरोरा, डॉ.अभिनव चतुर्वेदी, डॉ. अरुण सिंह, पवित्र, मुकेश आदि उपस्थित थे।

इन शिक्षकों का हुआ सम्मान
डॉ. अरुण चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त प्रो.), प्रो. डॉ. यू एन गुप्ता, प्रो. डॉ. रितु गुप्ता, प्रो. डॉ. शैफाली मजूमदार व प्रो. डॉ. सुरेन्द्र पाठक सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा से, बृजेश पाराशर, सुनित कुमार दुबे (सेवानिवृत्त) बाल मुकुंद राम चंद्र बाजारी सरस्वती विद्या मंदिर से, महेश कुमार व गयाप्रसाद महाकवि सूरदास दृष्टिबद्ध दिव्यांग विद्यालय से, रीतिका सोनी व शिप्रा सक्सेना टीयर्स संस्था से, प्रेरणा लायल व रेणु दास क्वीन विक्टोरिया इंग्लिश मीडियम स्कूल से, मोनिका हजेला व गुरप्रीत कौर सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज से, प्रशांत पाठक व डॉ. अमित कुमार सिंह एम.डी. जैन इंटर कॉलेज से, रचना श्रीवास्तव मॉडर्न पब्लिक स्कूल से, राजीव कुमार शर्मा के.वी. ओ.ई.एफ, हजरतपुर, फिरोजाबाद, डॉ. अमित नेल्सन सिंह सेंट जॉन्स कॉलेज से, मनीष कुशवाह व विनीत कुमार सक्सेना प्राथमिक विद्यालय, बाह, रश्मि खन्ना श्री केदारनाथ सेकसरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज से, जेनिफर नेल्सन सिंह सेंट पीटर्स कॉलेज से
तथा रितिका यादव सेंट मार्क्स पब्लिक स्कूल से

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन