Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नियम, संयम और विवेक बचा सकता है सड़क दुर्घटना की बढ़ती संख्या, एआरटीओ प्रशासन ने दी आटो चालकों को नसीहत

Pragya News 24

Thu, Dec 28, 2023
Post views : 65

• परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत मनोरम बजाज ने आयोजित किया सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान
• करवाया गया आटो चालकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण, वाहन प्रदूषण की जांच और ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन

आगरा। प्रतिबंध के स्थान पर समाधान तलाशने की आवश्यकता है। सार्वजनिक परिवहन के लिए आटो और ईरिक्शा सबसे सहज, सुलभ और सस्ते साधन हैं। इन पर प्रतिबंध के स्थान पर यातायात के नियमों के लिए जागरुक करने की आवश्यकता है। आटो चालकों की ओर से ये बात रखी मनोरम बजाज के एमडी राम मोहन कपूर ने।

गुरुवार को बाईपास रोड स्थित मनोरम बजाज पर परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा ने आटो चालकों को नसीहत देते हुए कहा कि कुछ ही घटनाएं खराब मौसम या सड़क खराब होने के कारण होती हैं। सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा मानवीय भूल या लापरवाही के कारण हर वर्ष बढ़ता है। उन्होंने कोहरे में वाहन पर रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगाने की सलाह वाहन चालकों को दी। कहा कि कोहरे में फाग लाइट का प्रयोग करें, सफेद पट्टी पर ही निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं, हैडलाइट को लो बीम पर रखें और समय-समय पर नेत्र परीक्षण अवश्य कराते रहें। जितना संभल कर चलेंगे उतना ही अपने और दूसरों के जीवन की रक्षा कर सकेंगे। उन्होंने दुर्घटना के आंकड़ों के बारे में बताया कि हर वर्ष करीब पांच लाख लोग वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल होते हैं वहीं चार मिनट के अन्तराल पर एक मृत्यु हो जाती है। ये आंकड़ा डराता भी है और सतर्क भी करता है। वीडियोज के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के कारण के बारे बताया गया।

इस अवसर पर एआरटीओ आलोक कुमार, पीटीओ शिवकुमार मिश्रा और पीटीओ अमित वर्मा, मनोरम बजाज के एमडी राम मोहन कपूर, सीईओ गौरव कपूर, मनोज, आटो यूनियन के अध्यक्ष अशफाक आदि उपस्थित रहे।

दुर्घटना की जानकारी दें और इनाम पाएं
एआटीओ एनसी शर्मा ने संशोधित अधिनियम मोटर वाहन एक्ट 2019 की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना होने पर वीडियो बनाने के स्थान पर या चुपचाप वहां से निकल जाने के स्थान पर प्रशासन या आरटीओ को सूचित करें। घायल की मदद करें। जिलाधिकारी द्वारा पांच हजार और मुख्यमंत्री द्वारा एक लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि प्राप्त कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन