Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष : विराट हिंदू सम्मेलन में बरसी साध्वी प्रज्ञा, हिंदुओं की एकजुटता पर दिया जोर

आगरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। आगरा में आयोजित हुए विराट हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची। मंच से माइक संभालते ही उन्होंने सनातन संस्कृति को सहजने के साथ साथ हिंदुओं की एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसके परिणाम हमारी आने वाली पीढ़ी को भुगतने होंगे।

यूजीसी के नए नियमों पर दी प्रतिक्रिया
विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंची साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पत्रकारों से रूबरू हुई। उन्होंने विराट हिंदू सम्मेलन पर प्रकाश डाला और फिर यूजीसी के नए नियमों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा कार्य है जिससे हिंदुओं की एकता विखंडित हो रही है तो उसे नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूजीसी का नया नियम भेदभाव करने वाला है, यह भेदभाव नहीं होना चाहिए।

वेब सीरीज घूसखोर पंडित
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने से पहले ही अपने नाम से विवादों में आई घूसखोर पंडित मूवी को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि घूसखोर पंडित वेब सीरीज बनाने वाले लोग वामपंथी विचारधाराओं वाले लोग हैं जो ऐसे कृत्य करते हैं। उन्होंने कहना है कि यह इस तरह का कृत्य जान बूझकर करते हैं जिससे उनकी फिल्म को प्रमोशन मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके टाइटल को बदलना चाहिए, अगर कहानी में विद्रूपता परोसी गई है तो उसे भी बदलना पड़ेगा।

अविमुक्तेश्वरानंद महाराज विवाद पर बरसी
अविमुक्तेश्वरानंद महाराज विवाद पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी और दोनों पक्षों को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जो शंकराचार्य है सनातन के प्रहरी हैं, उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए तो वही जो राजनीति कर रहा है, उसे साधुओं और सनातन का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जनता मुझे राजनीति में चाहेगी तो मैं वापस सक्रिय राजनीति में आऊंगी अगर लोग योग्य हो गए हैं, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है, मैं तो अपना राज्यकार्य, धर्मकार्य अच्छे से कर रही हूं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन