Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री महाकालेश्वर मंदिर : भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ

Pragya News 24

Sun, Aug 2, 2026
Post views : 123

आगरा। यमुना तट स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर, बूढ़ी का नगला (दयालबाग) में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय सावन महोत्सव का शुभारंभ हुआ। भगवान शिव के विधि-विधान से पूजन, रुद्राभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बाद निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मार्ग में 'हर-हर महादेव' और 'जय श्रीराम' के जयघोष से वातावरण शिवमय और भक्तिमय बना रहा।

लाल परिधान धारण कर सिर पर कलश लिए महिलाओं की भव्य यात्रा श्रद्धा और आस्था का आकर्षक दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। यात्रा की अगुवाई प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की सवारी ने की। इसके साथ राम दरबार, राधा-कृष्ण (युगल बिहारी) तथा नंदी पर विराजमान भगवान शिव एवं माता पार्वती की मनोहारी झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।

कलश यात्रा के उपरांत आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिवस चित्रकूट धाम के सुप्रसिद्ध कथा व्यास पं. विमलेश त्रिवेदी महाराज ने सावन मास एवं श्रीराम कथा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ माह है और भगवान शिव स्वयं श्रीराम के परम भक्त हैं। ऐसे में सावन में शिव उपासना के साथ श्रीराम कथा का श्रवण करने से जीवन में सुख, शांति, मर्यादा और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।

यज्ञाचार्य पं. सुनील शास्त्री ने बताया कि नौ दिवसीय सावन महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः महारुद्र यज्ञ, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन तथा अपराह्न में श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की।

इस अवसर पर सुनील शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष सरिता तिवारी, बूट्टी तिवारी, नीलू पांडेय, करुणा तिवारी, ममता, मंजुला, हेमलता राजपूत, शुभी द्विवेदी, यामिनी शुक्ला, सुमन शुक्ला, आशा मिश्रा, प्रियंका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन