Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

दिव्य छप्पन भोग महोत्सव : भक्ति की अग्नि में पगी सेवा, गिरिराज महाराज के छप्पन भोग मनोरथ का हुआ भट्टी पूजन

Pragya News 24

Fri, Dec 19, 2025
Post views : 141

आगरा। श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा द्वारा 21 और 22 दिसंबर को आयोजित होने वाले दिव्य छप्पन भोग महोत्सव की तैयारियों के क्रम में गोवर्धन की पावन धरा पर भट्टी पूजन श्रद्धा, विधिदृविधान और वैष्णव परंपरा के अनुरूप संपन्न हुआ। भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण में जैसे ही पूजन की अग्नि प्रज्वलित हुई, संपूर्ण परिसर “जय गिरिराज महाराज” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

भट्टी पूजन का शुभारंभ हरगोविंद महाराज के सानिध्य में श्री गिरिराज महाराज के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। पूजन के माध्यम से ठाकुर जी से आगामी महोत्सव के निर्विघ्न, शुद्ध और मंगलमय आयोजन की कामना की गई। चरण सेवक अजय गोयल और मनोज कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि भट्टी पूजन के साथ ही छप्पन भोग प्रसादी निर्माण की आध्यात्मिक शुरुआत हो गई है और यह संपूर्ण आयोजन सेवा, समर्पण और भक्ति का अनुपम उदाहरण बनेगा।

श्यामसुंदर माहेश्वरी और पवन कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि श्री गुरु कार्ष्णि आश्रम, बड़ी परिक्रमा मार्ग, आन्योर, गोवर्धन में आयोजित होने वाला यह दो दिवसीय दिव्य छप्पन भोग मनोरथ वैष्णव परंपरा के अनुरूप पूर्ण शुद्धता, सेवा और श्रद्धा के साथ संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि महोत्सव में 21 दिसंबर को गोवर्धन महाराज की परिक्रमा चांदी के पात्र से दुग्ध की अविरल धार के साथ की जाएगी। महिलाओं द्वारा चांदी के कलश लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।

22 दिसंबर को ठाकुर जी का श्रृंगार हीरे के हार, 11 किलो वजनी 3.30 फुट ऊंचे चांदी के छत्र, चांदी की छड़ी एवं गरुड़ ध्वज रथ पर विराजमान स्वरूप में किया जाएगा। ठाकुर जी को 11 किलो के चांदी के थाल में छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे तथा अमृततुल्य दूध चांदी के पात्रों में अर्पित होगा। 501 साधुओं की सेवा के बाद महा प्रसादी का आनंद हजारों भक्त लेंगे। आयोजन के लिए आगरा से 80 बसे चलेंगी जोकि भक्तों को निःशुल्क गोवर्धन ले जाएंगी।

भट्टी पूजन अवसर पर अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्यामसुंदर माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, कन्हैयालाल, मनोज गोयल, राकेश सिंघल, मोनू भाई, सुनील मित्तल, पीयूष जैन, आरके श्रोतिया, सचिन गोयल, बंटू भाई आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन