Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सेंट पीटर्स स्कूल में 6 अक्टूबर को सजेगा शार्क टैंक का मंच, बी वर्ल्ड कॉमर्स फेस्ट का आयोजन

Pragya News 24

Thu, Oct 5, 2023
Post views : 121

आगरा। सेंट पीटर्स में 6 अक्टूबर को भावी व्यापारियों को लिए शार्क टैंक का मंच सजेगा। किसी प्रोफेशनल के सहयोग बिना 25 स्कूलों के 700 से अधिक विद्यार्थियों का आयोजन। जहां विद्यार्थी शेयर मार्केट, प्रोडक्ट मैन्यूफैक्चरिंग, लांचिंग, मार्केटिंग से लेकर व्यापार जगत की हर बारीकी की परीक्षा देंगे और कुछ नया सीखेंगे। सहयोग के लिए पुराने साथी भी शामिल होंगे। यह मौका विद्यार्थियों को सेंट पीटर्स कॉलेज में कॉमर्स क्लब द्वारा आयोजित बी वर्ड (बिजनेस वर्ड) में मिलेगा। जिसे आयोजित करेंगे सेंट पीटर्स कक्षा 12वीं व 11वीं कॉमर्स के विद्यार्थी और विभिन्न प्रतियोगिताओं व आयोजन के माध्यम से बिजनेस की बारीकियों को सीखेंगे।

सेंट पीटर्स कॉलेज के कॉमर्स के विभागाध्यक्ष मनीष मगन के साथ विद्यार्थियों की मीटिंग में आज तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मनीष मगन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 6 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा रहेगे। वहीं समापन समारोह में अकाउन्ट्स के जाने माने लेखर डॉ. सीए जीएस ग्रेवाल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को मार्केट में प्रोडक्ट लॉन्च करने से लेकर उसके प्रचार प्रसार तक की तकनीकि जानकारियों के साथ सात प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विद्यार्थी इसके लिए 6 माह से तैयारियों में जुटे हैं। कॉमर्स वर्ग के 170 बच्चों का इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान है। जिसमें आगरा मंडल के 25 स्कूलों के लगभग 700 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। जिसमें आगरा सहित झांसी, अलीगढ़, मथुरा, भरतपुर, फिरोजाबाद के विद्यार्थी रहेंगे। कालेज के प्रधानाचार्य फादर जेसूराज भास्कर ने विद्यार्थियों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन