Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

ठाकुर जी का दिव्य नौका विहार : श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार ने किया नौका विहार, आम मनोरथ एवं प्रसादी महोत्सव का आयोजन

Pragya News 24

Tue, Jun 9, 2026
Post views : 150

आगरा। पवित्र पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर श्री गिरिराज जी सेवा मण्डल परिवार द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित त्रिवेणी ग्रीन्स में ठाकुर जी का दिव्य नौका विहार, आम मनोरथ एवं प्रसादी महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। राधे-कृष्ण के जयघोष, मधुर भजनों और संकीर्तन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विशेष रूप से सुसज्जित नौका में विराजमान ठाकुर जी के दिव्य दर्शन ने उपस्थित श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य अनुभव किया और श्रीधाम वृंदावन की अलौकिक लीलाओं का स्मरण करा दिया। भजन-कीर्तन के मध्य श्रद्धालु भाव-विभोर होकर प्रभु भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह संस्थापक मयंक अग्रवाल, संरक्षक महंत कपिल नागर जी महाराज, अजय सिंघल, वीरेंद्र सिंघल एवं विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल बंसल एवं विजय अग्रवाल, महामंत्री अंकुर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने श्री नाथ जी के श्री विग्रह के समक्ष दीप प्रज्वलन किया।

संस्थापक अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि पुरुषोत्तम मास भगवान श्रीहरि की विशेष कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर है। इस मास में की गई भक्ति, सेवा, दान और सत्संग का पुण्य अनेक गुना बढ़ जाता है। ठाकुर जी का नौका विहार भक्त और भगवान के प्रेम का अद्भुत प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करते हैं तथा लोगों को धर्म, संस्कार और सेवा से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि श्री गिरिराज जी सेवा मण्डल परिवार का उद्देश्य सनातन संस्कृति एवं भक्ति परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम संयोजक मयंक जैन, आशीष गुप्ता, अतुल गोयल और विकल गर्ग थे। आशी अग्रवाल, शिवानी सिंघल, रुचि बंसल, कविता अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, नीतू गुप्ता, साक्षी जैन, ज्योति अग्रवाल, मधु अग्रवाल, कल्पना जैन, सीमा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, सारिका अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर ठाकुर जी की भव्य आरती उतारी गई तथा सभी श्रद्धालुओं को आम प्रसादी वितरित की गई।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन