Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हुए श्रीराम कथा के मंगल कार्य : श्रीकामतानाथ सेवा समिति कराएगी श्रीराम कथा का आयोजन, श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज करेंगे श्रीराम की महिमा का वर्णन

Pragya News 24

Thu, Mar 5, 2026
Post views : 314

आगरा। संगीतमय दोहे व चौपाईयों के माध्यम से श्रीराम की महिमा के वर्णन के लिए विख्यात चित्रकूट के स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज (श्रीकामदगिरि पीठाधीश्वर) 7 दिवसीय श्रीराम कथा में भक्ति की गंगा बहाएंगे। आयोजन समिति श्रीकामता नाथ सेवा समिति द्वारा रोहता स्थित पीएस गार्डन (कथा स्थल) में आज भूमि पूजन के साथ श्रीराम कथा के मंगल कार्यों का शुभारम्भ हुआ।

मुख्य अतिथि श्रीमनःकामेश्वर के महन्त योगेश पुरी ने सभी श्रद्धालुओं को कथा को अपने जीवन में भी उतारने की सलाह के साथ पेंट, जींस छोड़कर धोती कुर्ते में कथा श्रवण के लिए कहा। मस्तक पर तिलक हो और क्रोध, निन्दा से दूर रहें। जीवन भर न सही, कथा क दौरान इन नियमों का पालन अवश्य करें। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कथा स्थल पर भूमि पूजन व हवन सम्पन्न किया गया। जयश्रीराम व वीर बजरंगी के जयकारों से पण्डाल गुंजायमा हो उठा। सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ हवन में आहूति देकर कथा की सफलता के लिए प्रार्थना की।

आयोजन समिति के महामंत्री डॉ. धर्मेन्द्र त्यागी ने बताया कि 14 मार्च को भव्य कलश यात्रा का आयोजन अग्रसेन सेवा सदन से पीएसएस गार्डन तक बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों के साथ निकाली जाएगी। कथा 15 से 21 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

अध्यक्ष राम सेवक शर्मा (जय भोले) ने सभी श्रद्धालुओं को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य यजमान सिलेंद्र विथरिया, डीडी मित्तल, हाकिम सिंह त्यागी, ऋषि उपाध्याय, रामवीर सिंह चाहर, अशोक फौजदार, दीनदयाल मित्तल, राहुल शास्त्री, पं. किशोर कुमार लवानियां, महावीर प्रसाद त्यागी, अमित शर्मा, सौरभ शर्मा, रनवीर सिंह सोलंकी, सतेन्द्र पाराशर आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन