Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

फूलों, लड्डुओं और गुलाल संग खेली श्याम सगाई की होली : श्री श्याम सगाई एवं होली उत्सव के साथ श्री कृष्ण लीला रासोत्सव संपन्न, आज होगा प्रसादी वितरण

Pragya News 24

Wed, Feb 25, 2026
Post views : 135

आगरा। श्री श्यामा श्याम भागवत आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण लीला रासोत्सव का समापन मंगलवार को श्री श्याम सगाई लीला के मंगलमय प्रसंग एवं फूलों, लड्डुओं और गुलाल की रंगोत्सव होली के साथ अत्यंत हर्षाेल्लास एवं भक्तिभाव से संपन्न हुआ। नवीन गल्ला मंडी परिसर स्थित भव्य पंडाल में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण “राधे रानी सरकार की जय” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

समापन अवसर पर मंच पर श्री श्याम सगाई की मनोहारी झांकी सजाई गई। जैसे ही सगाई का मंगल प्रसंग प्रस्तुत हुआ, श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इसके पश्चात फूलों की वर्षा, लड्डुओं की होली और गुलाल के साथ भक्ति रंग में सराबोर होली खेली गई। श्रद्धालु झूमते-गाते श्याम नाम में लीन नजर आए। पूरा पंडाल रंग-बिरंगे पुष्पों और गुलाल से सज उठा, मानो ब्रज की फाल्गुनी छटा साकार हो गई हो।

कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन “श्याम तेरी सगाई रच गई” एवं “आज बिरज में होली रे रसिया” पर भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रकाश एवं ध्वनि संयोजन के साथ सजी झांकियों ने समापन समारोह को अलौकिक बना दिया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हरी चंद्र गर्ग ने कहा कि यह रासोत्सव केवल मंचन नहीं, बल्कि संस्कृति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का उत्सव है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र गोयल ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मंच व्यवस्थापक अनीश अग्रवाल ने बताया कि आगामी वर्ष और भी भव्य स्वरूप में रासोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर राजीव गुप्ता, देवेश शाह, जिग्नेश शाह, जयप्रकाश अग्रवाल, शंभू नाथ, राजकुमार, सत्य प्रकाश, विक्रांत गोयल, गोपाल गोयल, मीरा रानी, राधा रानी, रेनू गर्ग, राकेश अग्रवाल, निलेश शाह, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन