Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति : कैलाशानंद महाराज की वाणी से सजेगी श्री राम कथा, 10 अप्रैल से गऊ ग्राम परखम फरह में बहेगी भक्ति धारा

Pragya News 24

Wed, Apr 8, 2026
Post views : 163

आगरा। भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम परखम, फरह, में 10 अप्रैल से देखने को मिलेगा, जब संत वाणी में राम कथा की पावन गूंज वातावरण को दिव्यता से भर देगी। निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाश आनंद गिरि जी के श्रीमुख से प्रवाहित यह कथा श्रद्धालुओं के जीवन में आस्था और प्रेरणा का संचार करेगी।

दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे इस दिव्य आयोजन की आमंत्रण पत्रिका विमोचन बुधवार को संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में सम्पन्न हुआ।

दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के मंत्री हरिशंकर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गऊ ग्राम, परखम में आयोजित यह श्री राम कथा 6 दिनों तक चलेगी, जिसमें निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाश आनंद गिरि महाराज के मुखारविंद से राम कथा का अमृत वर्षा होगा।कथा का समापन 17 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।

उप्र लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्री राम कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नैतिकता, मर्यादा और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है।

प्रचार मंत्री मनीष अग्रवाल ने कहा कि सबसे बड़ा सौभाग्य यह है कि श्रद्धालुओं को निरंजन पीठाधीश्वर, श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के श्रीमुख से कथा श्रवण का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने महाराज का परिचय देते हुए कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरि जी एक प्रख्यात संत, विद्वान एवं ओजस्वी वक्ता हैं, जिनकी वाणी में भक्ति, ज्ञान और जीवन दर्शन का अद्भुत संगम होता है। उनके प्रवचनों से न केवल आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है, बल्कि व्यक्ति को जीवन जीने की सही दिशा भी मिलती है।

कथा संयोजक इ. उमेश शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन कथा से पूर्व और पश्चात विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में देशभर के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भाव-विभोर करेंगे। 10 अप्रैल को आरंभ दिवस पर अनन्या ठाकुर की भजन संध्या एवं कशिश किशोरी द्वारा मयूर लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। 11 अप्रैल को नलनी निगम (नोएडा) और जितेंद्र सिसोदिया (मथुरा) की भजन संध्या होगी। 12 अप्रैल को प्रयागराज के धीरज पांडे भजनों की प्रस्तुति देंगे तथा बांके बिहारी शर्मा द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त लखनऊ से मोनिका सिंह, माधव आचार्य (मथुरा), डॉ. सुजाता अग्रवाल (आगरा), डॉ. जगदीश प्रसाद माथुर, मोहिनी द्विवेदी (लखनऊ), रायबरेली से नरेंद्र सिंह, अनिल तिवारी (मथुरा), डॉ. हितू मिश्रा तथा गाजियाबाद से दीपशिखा रायजादा की प्रस्तुतियां भी इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहेंगी।

आमंत्रण पत्रिका विमोचन के अवसर पर आयोजन उप्र लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग, दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के मंत्री हरिशंकर शर्मा, आयोजन समिति के प्रचार मंत्री मनीष अग्रवाल रावी, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य आरएसएस अशोक कुलश्रेष्ठ, कथा संयोजक इंजी उमेश शर्मा, लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय सचिव दीपक अग्रवाल, अभिनव मौर्य, डॉ अनुराग शर्मा, राजेश कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन