Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा (रजि.) : सम्मान, संस्कार और संस्कृति का संगम बना श्री वार्ष्णेय सभा का वार्षिकोत्सव

Pragya News 24

Mon, Dec 22, 2025
Post views : 263

आगरा। श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित वार्षिकोत्सव–2025 रविवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में सामाजिक चेतना, सम्मान और सांस्कृतिक उल्लास के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र 30 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं समाज के 31 वृद्धजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजन वृद्धजनों का सम्मान हमारी सांस्कृतिक परंपरा का मूल है। मुख्य अतिथि, मंडल आयुक्त आगरा शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि जब समाज अपने अनुभव और अपनी युवा ऊर्जा–दोनों को साथ लेकर चलता है, तभी सतत विकास संभव होता है।

समारोह का शुभारंभ हवन के साथ हुआ इसके बाद जादूगर अखिलेश का जादू बिखरा और सभी ने उनकी कलाकारी का आनंद लिया। समाज के 31 वृद्धजनों को शॉल, पुष्पमाला एवं सम्मान-चिन्ह प्रदान कर भावपूर्ण सम्मान किया गया। इसके पश्चात 30 मेधावी छात्र-छात्राओं तथा विगत दिनों हुई खेलकूद व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण डॉ. अशोक वार्ष्णेय (वार्ष्णेय पॉलीपैक, आगरा) द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सम्मान से आत्मविश्वास बढ़ता है और यही आगे की सफलता का आधार बनता है। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन शैलेश वार्ष्णेय द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन अनिल वार्ष्णेय संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक, वीवीएस राष्ट्रीय संगठन, गुरुग्राम ने किया। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता कमल किशोर वार्ष्णेय रहे। इस अवसर पर ‘वार्ष्णेय कल्याण’ के ‘सानिध्य’ विशेषांक (ई-पत्रिका) का लोकार्पण मुनेन्द्र वार्ष्णेय द्वारा किया गया।

श्री वार्ष्णेय सभा आगरा के मंत्री श्री विनोद कुमार गुप्ता द्वारा सामाजिक गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं समाज के पूर्व अध्यक्ष इंजी.एस.सी वार्ष्णेय को समाज के लिए समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यो हेतु मरणोपरांत "वार्ष्णेय रत्न"से सम्मानित किया गया।

सभा के अध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सभा का संकल्प है कि शिक्षा, सम्मान और सेवा के माध्यम से समाज को निरंतर आगे बढ़ाया जाए।
कार्यक्रम संयोजक संजीव बाबू गुप्ता ने सभी आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्वागताध्यक्ष डॉ.अशोक वार्ष्णेय ने आगन्तुक सभी अतिथियों का स्वागत एवं माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण रहीं।

इस अवसर पर इं. विनय कुमार वार्ष्णेय, इं. एनसी गुप्ता, प्रहलाद चन्द्र गुप्ता, पंकज वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, एचएस वार्ष्णेय, अनिल कुमार वार्ष्णेय, सुनील कुमार वार्ष्णेय, आशुतोष वार्ष्णेय, पवन कुमार वार्ष्णेय, अनूप शंकर वार्ष्णेय, दिनेश चन्द्र गुप्ता, स्वागताध्यक्षडॉ. अशोक वार्ष्णेय, मंत्री विनोद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष आरबी गुप्ता, सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, लक्ष्मी नारायण वार्ष्णेय, भानु प्रकाश वार्ष्णेय, अनिल कुमार गुप्ता, पंकज वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय,संजय वार्ष्णेय, दीपक कुमार वार्ष्णेय, मदन मोहन वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता अमित वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे । उक्त आयोजन में मंजू वार्ष्णेय,रजनी वार्ष्णेय रीनू वार्ष्णेय,नीतू गुप्ता,सीमा वार्ष्णेय,डिम्पल वार्ष्णेय,सरिता,माधुरी गुप्ता इत्यादि महिलाओं ने एवं समाज के युवा साथियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Social News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन