Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीमद्भागवत कथा : महारानी बाग में श्रीमद्भागवत कथा 23 नवंबर से, 22 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

Pragya News 24

Sun, Nov 16, 2025
Post views : 166

आगरा। आगरा में 23-29 नवम्बर तक भक्ति की गंगा बहने जा रही है। अवधपुरी ए ब्लॉक स्थित महारानी बाग में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। कथा वाचक दिनेश दीक्षित जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक श्रीहरि की महिमा वर्णन करेंगे। कथा से एक दिन पूर्व 22 नवंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बैंड बाजों से भजन कीर्तन करते हुए भारी संख्या में श्रद्धालू शामिल होंगे। यह जानकारी आज आयोजन समिति के पदाधिकारियों डॉ. जीएस राणा, अनीता राणा, संयोजक अरुण प्रताप सिंह ने सिम्बोजिया गर्ल्स कॉलेज में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन में दी। साथ ही शहरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

22 नवम्बर को सुबह 11 बजे कथा स्थल महारानी बाग से प्रारम्भ होकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुनः महारानी बाग पहुंचकर विश्राम लेगी। व्यासपीठाचार्य दिनेश दीक्षित द्वारा सात दिवसीय कथा प्रवचन प्रस्तुत किए जाएंगे।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का लाभ लेने की अपील की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विपिन परमारए सत्येंद्र कटाराए अरविंद दुबे आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

agra

religion

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन