Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

फाल्गुन महोत्सव का हुआ भव्य समापन : अबीर-गुलाल की रंगत में झूम उठा श्याम दरबार, श्वेत वस्त्रों में सजे बाबा श्याम के दरबार में उमड़ा आस्था का सागर

Pragya News 24

Thu, Mar 5, 2026
Post views : 157

आगरा। फाल्गुन की उमंग, “श्याम नाम” के जयघोष और अबीर-गुलाल की रंगीन बौछारों के मध्य जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में आयोजित दस दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का रंगारंग और भक्ति से ओतप्रोत समापन हुआ। अंतिम दिवस पर मंदिर परिसर में अबीर-गुलाल और रंगों की बौछार के साथ भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली और पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा भक्तों के साथ जयपुर से विशेष रूप से मंगवाए गए गुलाल के गोटों की होली खेली गई। जैसे ही गुलाल के गोटे खुले और रंगों की बौछार शुरू हुई, पूरा मंदिर परिसर गुलाबी, लाल और रंग-बिरंगे गुलाल से ढक गया। “हारे के सहारे” और “जय श्री श्याम” के जयघोष के साथ भक्तजन झूम उठे।

समापन दिवस पर बाबा श्याम का श्रृंगार अत्यंत दिव्य और मनोहारी रूप में किया गया। बाबा ने श्वेत वस्त्र धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। श्वेत पोशाक में सजे बाबा का अलौकिक स्वरूप देखते ही बनता था। भक्तों ने बाबा के वस्त्रों पर श्रद्धाभाव से गुलाल अर्पित किया और पूरे उत्साह के साथ गुलाल उड़ाते हुए होली का आनंद लिया।

भजनों और संकीर्तन की मधुर स्वर लहरियों के बीच भक्तों ने नृत्य और जयघोष के साथ इस आध्यात्मिक उत्सव का आनंद लिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं श्याम बाबा अपने भक्तों के साथ फाल्गुन के रंगों में रम गए हों और उन पर कृपा तथा आनंद की वर्षा कर रहे हों।

अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने दस दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के सफल समापन पर सभी सेवाधारियों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष इसी प्रकार फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जाता है और आने वाले वर्षों में इसे और अधिक भव्य एवं दिव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक भक्त इस आध्यात्मिक उत्सव का आनंद प्राप्त कर सकें।

समापन दिवस पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने मिलकर श्याम नाम के साथ फागुन के इस दिव्य उत्सव को अविस्मरणीय बना दिया।

इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी हेमेंद्र अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास गोयल, विपिन बंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन