Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

दक्षिण विधानसभा : आगरा पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, व्यापारियों की समस्याओं का लिया जायजा

विनय अग्रवाल के निवास पर सैकड़ो अग्रवाल वैश्य बंधुओ ने स्वागत किया
दक्षिण विधानसभा सीट से सपा के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल के निवास पर आयोजित की गई बैठक
2027 में सरकार आने पर समस्याओं के निदान का दिया आश्वासन

आगरा। सपा मुखिया अखिलेश यादव आवास विकास कालोनी स्थित दक्षिण विधानसभा सीट से सपा के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर पहले परिवार के लोगों से मिले और फिर शहर के व्यापारियों संग बैठक की। बैठक में शहर के विभिन्न मुद्दों व समस्याओं पर चर्चा के साथ उनके निवारण पर भी मंथन हुआ।

अखिलेश यादव ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन के समाजवाद का समाजवादी पार्टी अनुसरण कर रही हैं। महाराजा अग्रसेन का समाजवाद विश्व का एक अनूठा समाजवाद है, एक रुपया और एक ईंट अपने आप में एक संदेश देता है। विनय अग्रवाल ने अवगत कराया हम सभी आगरा दक्षिण विधानसभा के मतदाताओं के साथ शासन प्रशासन और पुलिस में उनकी बात उठाते हैं और उनके लिए संघर्ष करते हैं। छोटे मझौल कारोबारी को लेकर बड़े उद्यमियों की समस्याओं पर भी गहन चर्चा हुई। आगरा के विकास जैसे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बैराज खंडपीठ, आईटी हब, रिवरफ्रंट, पॉल्यूशन फ्री इंडस्ट्री आदि की वर्तमान स्थिति के बारे में अखिलेश यादव ने बैठक में मौजूद व्यापारियों से जानकारी ली। व्यापारियों को व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन की मांग, व्यापारियों को पेंशन, व्यापारियों को लाइसेंस हथियार, व्यापारियों को बीमा सीमा बढ़ाने की मांग की। अखिलेश यादव ने 2027 में सपा सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं के निदान का आश्वासन देने के साथ व्यापारियों के विकास की बात कही। अखिलेश यादव जी ने विनय अग्रवाल से अग्रवाल-वैश्य-व्यापारियों की समस्याओं की सूची बनाकर देने के लिए कहा। आगरा दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सतीश चाहर, वरिष्ठ नेता राकेश अग्रवाल, सोमेश गुप्ता, पूर्व पार्षद राजपाल यादव, जोन प्रभारी सुशील गुप्ता, हिमांशु आदि ने व्यवस्था संभाली ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश चंद्र गर्ग तपन ग्रुप, विनोद कुमार अग्रवाल अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ब्रज प्रदेश, राकेश अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल युवा संगठन, राजकुमार गर्ग अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, संजय अग्रवाल उपाध्यक्ष ब्रज प्रदेश, नीरज अग्रवाल रतन प्रिया, राम अग्रवाल, उमेश अग्रवाल महामंत्री अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ब्रज प्रदेश, राजू गर्ग पेठे वाले, पवन आगरी, अंकित अग्रवाल, शिवम गर्ग, जिनेश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल घी वाले, दीपक अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजीव गर्ग, शिवकुमार गुप्ता, संदीप अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, भारत मित्तल, बृज किशोर अग्रवाल, मनीष जैन, हरेंद्र अग्रवाल आशीष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, विजय सिंघल आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन