Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री प्रेमनिधि मंदिर में हुआ बलदेव छठ उत्सव, सजी दाऊजी महाराज की अनुपम : अधिकमास मनोरथ उत्सव में 21वें दिन हुआ विशेष अभिषेक, श्रृंगार और फूल बंगला मनोरथ

Pragya News 24

Sat, Jun 6, 2026
Post views : 157

आगरा। नाई की मंडी, कटरा हाथी शाह स्थित श्री प्रेमानिधि मंदिर में चल रहे श्री पुरुषोत्तम (अधिकमास) मनोरथ उत्सव के अंतर्गत 21वें दिन बलदेव छठ उत्सव श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री दाऊजी महाराज (बलराम जी) की महिमा का स्मरण करते हुए विशेष सेवा, अभिषेक और श्रृंगार मनोरथ आयोजित किए गए।

मुख्य सेवायत हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि पुष्टिमार्गीय परंपरा में बलदेव छठ का उत्सव भगवान श्रीकृष्ण के अग्रज एवं रक्षक स्वरूप श्री बलराम जी के प्रति समर्पण और वात्सल्य भाव को प्रकट करने का पर्व माना जाता है। दाऊजी महाराज को शेषावतार के रूप में पूजित किया जाता है, जो सदैव श्रीकृष्ण की सेवा और उनकी लीलाओं में सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं।

उत्सव के अंतर्गत ठाकुर श्री श्याम बिहारी (श्री बड़े गोविन्द) जी महाराज एवं दाऊजी महाराज का विशेष महाभिषेक किया गया। इसके उपरांत नवीन वेशभूषा, आकर्षक आभूषणों एवं मनोहारी पुष्प सज्जा से उनका भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर में सुसज्जित फूल बंगले की छटा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सेवाधारी सुनीत गोस्वामी ने बताया कि पुष्टिमार्ग में बलदेव छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि दाऊजी महाराज की सेवा, संरक्षण और समर्पण भाव का स्मरण कराने वाला उत्सव है। इस दिन भक्त दाऊजी के चरणों में अपनी निष्ठा अर्पित कर ब्रज की दिव्य लीलाओं में सहभागी बनने की कामना करते हैं।

दिनेश पचौरी ने जानकारी दी कि उत्सव के अंतर्गत विशेष पूजन, महाभिषेक, श्रृंगार और भोग सेवा संपन्न हुई। बड़ी संख्या में वैष्णव श्रद्धालुओं ने दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

मंदिर परिसर में आयोजित कीर्तन सेवा के दौरान दाऊजी महाराज की महिमा एवं ब्रज लीलाओं से संबंधित पुष्टिमार्गीय पदों का गायन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

इस अवसर पर वंशिका गोस्वामी, भक्ति गोस्वामी, आशीष वल्लभ पचौरी, दीपक सैनी, साहिल, अक्षत पचौरी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन