Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

राधा अष्टमी : राधा अष्टमी पर गौसेवा के साथ गूंजा सुंदरकांड, भक्तिमय हुआ गौशाला परिसर

Pragya News 24

Sat, Sep 19, 2026
Post views : 66

आगरा। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर सर्व सहाय सेवा समिति की ओर से बल्केश्वर स्थित गौशाला में गौसेवा, 56 भोग, संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्तिभाव से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गौ माता की सेवा कर धर्मलाभ लिया।

गौ माता को अर्पित किया 56 भोग
कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता को समिति की ओर से 56 भोग अर्पित कर किया गया। इसके बाद संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। संगीत की मधुर धुनों के बीच सुंदरकांड की चौपाइयों और उनके भावार्थ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति में भावविभोर होकर ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारे लगाते रहे।

सुंदरकांड भक्ति, साहस और सेवा की प्रेरणा : रामनिवास गुप्ता
संगीमय सुंदरकांड पाठ के दौरान रामनिवास गुप्ता ने कहा कि सुंदरकांड केवल धार्मिक पाठ नहीं, बल्कि भक्ति, साहस, सेवा और समर्पण का प्रेरणास्रोत है। हनुमान जी का चरित्र हमें सिखाता है कि प्रभु के प्रति अटूट विश्वास और निस्वार्थ सेवा से कठिन से कठिन कार्य भी सरल हो जाता है। उन्होंने सुंदरकांड की चौपाइयों का भावपूर्ण वाचन करते हुए हनुमान जी के पराक्रम, विनम्रता और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी ने अपनी शक्ति का उपयोग लोककल्याण और प्रभु सेवा के लिए किया। सुंदरकांड के प्रसंगों से विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने, सत्य के मार्ग पर चलने और समाजसेवा की प्रेरणा मिलती है।

गौसेवा और जरूरतमंदों की सहायता का आह्वान
रामनिवास गुप्ता ने श्रद्धालुओं से गौसेवा, जरूरतमंदों की सहायता और धार्मिक संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उनके संबोधन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और सेवा के संकल्प को दोहराया।

प्रसादी वितरण के साथ हुआ समापन
सुंदरकांड पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल, महामंत्री आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग, विनीत अग्रवाल, नवीन गुप्ता, सचिन अग्रवाल, आदर्श मैनी, दुर्गेश गर्ग, मोहित अग्रवाल, श्याम मोहन गुप्ता, लक्की सिंघल, श्याम कुमार सिंघल सहित अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन