Thu 06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 16 फरवरी को वॉकथान के साथ हो जाएगा ताजमहोत्सव का आगाज

Pragya News 24

Wed, Feb 14, 2024
Post views : 41

विभिन्न प्रांतों के परम्परागत परिधान पहनकर सेल्फी प्वाइंट से शिल्पग्राम तक अनेकता में एकता के संदेश के साथ दौड़ेंगे लोग

आगरा। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित हॉफ मैराथन का तीसरा प्रोमो कुछ अलग अंदाज में होगा। ताजमहोत्सव के शुभारम्भ से पूर्व 16 फरवरी को प्रातः 6.30 बजे सेल्फी प्वाइंट से शिल्पग्राम तक और पुनः सेल्फी प्वाइंट तक लौटने पर 3 किमी की वॉकथॉन का आयोजन होगा, जिसमें लोग विभिन्न प्रांतों के परिधान पहनकर दौड़ेंगे। फाल्गुन माह और बसंत के मौसम में दम्पति एक साथ दौड़कर जीवन में प्रेम और स्वास्थ का महत्व सिखाएंगे। यह जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल ने दी।

16 फरवरी को प्रातः 6.30 बजे तीन किमी की वॉकथॉन में 300 से 500 लोग भाग लेंगे। जिसमें ज्यादातर लोग अपने जीवनसाथी के साथ दौड़ेंगे। वॉकथॉन का शुभारम्भ मण्डलायुक्त ऋतु माहेश्वरी सेल्फी प्वाइंट पर करेंगी। सेल्फी प्वाइंट से शिल्पग्राम और पुनः सेल्फी प्वाइंट पहुंचकर 3 किमी की वॉकथॉन पूर्ण होगी। फाउंडेशन के डॉ. संजय गुप्ता, महेश सारस्वत, दीपक नेगी, संदीप ढल, चारू कपूर, डॉ. रचना. डॉ. माला, सपना, कमल, बारत, तुषार ने बताया कि विभिन्न प्रांतों के परिधान पहनकर दौड़ते लोग जहां जहां भारत की संस्कृति से पहचान और अनेकता में एकता का संदेश देंगे वहीं बसंत के मौसम में युगल दम्पतियों द्वारा साथ में दौड़ने से प्रेम और स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन दौड़ने का संदेश लोगों को पहुंचेगा। विभिन्न कैटेगरी में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह वॉकथॉन 3 मार्च को एकलव्य स्टेडियम से आगरा में पहली बार आयोजित होने जा रही 21 किमी की हॉफ मैराथन का तीसरा प्रोमो है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन