Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

नारी स्वास्थ्य : सर्दियों में गर्भवती रखें अपनी सेहत का खास ख्याल, समय से प्रसव पूर्व जांच व खानपान का रखें विशेष ध्यान

Pragya News 24

Fri, Dec 5, 2025
Post views : 139

गर्भवती के लिए आयरन और कैल्शियम की गोलियों का सेवन है जरूरी
गर्भवती समय से प्रसव पूर्व जांच जरूर कराएं

आगरा। सर्दी में फ्लू, संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए गर्भवती को अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। ऐसे में विटामिन सी, विटामिन डी और जिंक जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों पर ध्यान देने की जरूरत है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भवती अपनी डाइट में संतुलित आहार लें। गर्म सूप, मौसमी सब्जियां और संतरे जैसे फल खाने से आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। गर्भवती समय से प्रसव पूर्व जांच कराएं और खान पान के साथदृसाथ आयरन, कैल्शियम की गोलियों का सेवन का विशेष ध्यान रखें।

एसीएमओ आरसीएच डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि सर्दियों के दौरान शुष्क हवा के कारण डिहाइड्रेशन भी हो सकता है. ऐसे में सुनिश्चित करें कि आप दिन भर में भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ लें, जिससे बॉडी हाइड्रेटेड बनी रहे। ऐसे में कपड़ों पर भी खास तौर पर ध्यान देने की जरूरत है. ऐसे में वही विकल्प चुनिए जो गर्म होने के साथ आरामदायक भी हों, ताकि ठंड से बचा जा सके । इसके अलावा, अपने नवजात शिशु के लिए मुलायम बिस्तर और आरामदायक सोने की जगह बनाकर बच्चे के आने की तैयारी करें । उन्होंने बताया कि सर्दियों में प्रसव के लिए अस्पताल का प्रसव पोटली बैग पैक करने के लिए भी तैयार की आवश्यकता होती है। प्रसव के दौरान गर्भवती के लिए परिवार के सदस्यों का भावनात्मक सहयोग बहुत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में गर्भवती को मच्छरों से बचाव व ठंडी चीज़ों के सेवन से बचाव करना है।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि मां और बच्चे की सेहत के लिए प्रसव पूर्व जांच बहुत जरूरी है। गर्भावस्था के दौरान चार बार जांच अवश्य करना चाहिए। गर्भवस्था में गर्भाशय का आकार बढ़ने के कारण फेफड़ों की क्षमता कम हो जाती है जिससे गर्भवती को सांस लेने में परेशानी होती है। इसलिए संक्रमण से बचे रहें, और खान-पान पर विशेष ध्यान दे । दिन में आराम जरूर करें । कोई भी परेशानी होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य इकाई पर जाकर चिकित्सीय परामर्श ले। मौसमी धूप की कमी को दूर करने के लिए आपको विशेष रूप से विटामिन डी लेना जरूरी हैं।

उन्होंने बताया कि गर्भवती माँ पेट में पल रहे शिशु को पोषण देती है, इसलिए गर्भावस्था के दौरान उसे अधिक पोषण की आवश्यकता होती है । गर्भावस्था में पोषण न मिलने पर शिशु कुपोषित हो सकता है, इसलिए पोषण युक्त भोजन, वजन, एवं समय से प्रसव पूर्व जाँच, माँ और बच्चे का विकास और वृद्धि सुनिश्चित कर सकता है । पूरी गर्भावस्था में एक महिला का वजन 10-11 किलो बढ़ाना चाहिए, जिससे कि माँ और बच्चा दोनों स्वास्थ्य रहें ।

गर्भवती का खान पान पर विशेष ध्यान
• गर्भवती को दिन में कम से कम 5 बार खाना खाना चाहिए, जिसमे तीन बार भोजन और दो बार पौष्टिक नाश्ता करना चाहिए ।
• गर्भवती को रोजाना के आहार में हरी पत्तेदार सब्जी, विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ , साबुत दालें और फलियां, अनाज जैसे बाजरा ज्वार रागी और दूध या दूध से बानी चीज़ें लेनी चाहिए।

आयरन की गोलियों के फायदे
• आयरन की कमी से होने वाली एनेमिया से बचाव
• गर्भवती महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी को पूरा करना
• शिशु के विकास में मदद करना
• गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार करना

कैल्शियम की गोलियों के फायदे
• कैल्शियम की कमी से होने वाली समस्याओं से बचाव
• गर्भवती महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करना
• शिशु के हड्डियों के विकास में मदद करना
• गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार करना

Tags :

Pragya News

Uttar Pradesh News

Health

UP News

Agra City

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन