Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सम्मान समारोह : समर कैंप में निखरी प्रतिभाएं, समापन पर बालिकाओं का सम्मान

आगरा। नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित धाकड़ धर्मशाला में श्री धाकड़ क्षेत्रीय घुंघरू कमेटी द्वारा आयोजित एक माह के समर कैंप का उत्साहपूर्ण समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान धाकड़ समाज की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं ने भाग लिया।

समर कैंप में बालिकाओं को मेहंदी, कढ़ाई, बुनाई, सिलाई, क्राफ्ट सहित विभिन्न रचनात्मक एवं कौशल आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं ने जो कलाकृतियां एवं हस्तशिल्प सामग्री तैयार की, उनका प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा।

कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रश्मि धाकड़ ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। शिविर में प्राप्त ज्ञान और कौशल के माध्यम से वे भविष्य में अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करेंगी।

कार्यक्रम अध्यक्ष हर स्वरूप सिंह धाकड़ तथा शिक्षण प्रमुख पूनम वर्मा ने प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर समर कैंप संयोजक मनोहर सिंह धाकड़, जागृति सेवा संघ के अध्यक्ष निहाल धाकड़, पार्षद राम धाकड़, श्री धाकड़ महासभा के अध्यक्ष प्रकाश धाकड़, धर्मेंद्र धाकड़, युवा संघ से विक्की धाकड़ आदि उपस्थित रहे

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन