Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

कथा नरसी भात ’नानी बाई रो मायरो’ : आरबीएस कॉलेज सभागार में होगा आयोजन, 21 से 23 दिसम्बर तक गौरदास महाराज सुनायेंगे कथा।

आगरा। श्री हरि सत्संग समिति द्वारा 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज के सभागार में दोपहर 2.30 बजे से सायं 6.00 बजे तक नरसी भात की कथा आयोजित की जा रही है। इसमें व्यास पीठ से परम पूज्य श्री गौर दास जी महाराज कथा नरसी भात ‘नानी बाई रो मायरो’ सुनाएंगे। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल ने संजय प्लेस स्थित फ्लेवर्स रेस्टोरेंट में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी।

समिति के संयोजक संजय गोयल ने बताया नरसी जी की कथा संग भक्ति संगीत का आनंद मिलेगा। इस कथा में श्रद्धालुजन थिएट्रिकल सिटिंग में बैठकर आध्यात्मिक आनंद ले सकेंगे। शीत ऋतु के मौसम का ध्यान रखते हुए कथा इंडोर ऑडिटोरियम में आयोजित की जा रही है। रोजाना कथा के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सतीश मांगलिक, विवेक मोहन अग्रवाल, महामंत्री उमेश बंसल, कोषाध्यक्ष रमेश मित्तल, मंत्री संजय मित्तल, राहुल बंसल, प्रवीन सिंघल, उमेश अग्रवाल, विष्णु दयाल बंसल, अशोक महेश्वरी, केके अग्रवाल, महिला समिति अध्यक्ष अंशु अग्रवाल, महामंत्री रुचि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनू त्यागी, मंजू गुप्ता, मधु गोयल, सीमा अग्रवाल, सीमा बंसल, सोनिया गर्ग, सपना अग्रवाल, बबीता गोयल, उर्मिल बंसल, निशा मंगल, दीपा शर्मा, सोनिया गर्ग, रुचि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन