Thu 06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गौवंश की रक्षा एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित कराने को बंद रहा बाजार

Pragya News 24

Sun, Mar 10, 2024
Post views : 42
  • परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः श्री अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी महाराज के आह्वान पर बंद रहे बाजार
  • 10 मिनट के भारत बंद का दिखा आगरा में भी असर, सनातन संघर्ष समिति ने बंद कराए प्रतिष्ठान, दिया प्रशासन को संदेश

आगरा। रविवार सुबह 10 बजे 10 मिनट के लिए परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः श्री अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी महाराज के आदेशानुसार आगरा में सनातन संघर्ष समिति (श्री प्रेमनिधि मंदिर,आगरा) द्वारा प्रतीकात्मक रूप से भारत बंद किया गया।

गौवंश की हत्या बंदी व गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर यह बंदी की गई। सनातन संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश पचैरी ने बताया कि हम पूर्व में भी महाराज श्री के आदेश पर एक ज्ञापन डीएम आगरा को सौंप चुके है, जिसके पाश्चात्य अब 10 मार्च को सुबह 10 बजे 10 मिनिट के लिए अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर शांतिपूर्ण ढंग से पूरे देश से सरकार को संदेश देने का कार्य किया गया, जिसमें मांग की गयी कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए एवं पूर्ण रूप से गौवंश वध पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बने। 10 मिनिट की बंदी रखने का कारण सिर्फ इतना ही था कि सरकार तक संदेश भी पहुंच जाए। समाज इस विषय के प्रति जागरुक हो सके और देश की उन्नति के मार्ग में कोई अवरोध न हो। दिनेश पचैरी द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि 14 मार्च को परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः श्री अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी महाराज जी ब्रज में श्री गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर दिल्ली के लिए पैदल यात्रा भी करने जा रहे हैं।

इस मौके पर दिनेश पचैरी, राहुल, सचेंद्र शर्मा, आशीष बल्लभ, नरेश उपाध्याय, सुनीत गोस्वामी, राजेश धाकड़, रानू पचैरी, विशाल, सिद्धार्थ शर्मा, अंकित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन